सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News ›   In Maihar, the doctor's high speed car rammed into a tea cart along with 4 bikes

Maihar: मासूम बच्ची और मां के छूकर निकली मौत, डॉक्टर की तेज रफ्तार कार ने 4 बाइक सहित चाय ठेले को उड़ाया; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Feb 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

वीडियो में देखा जा सकता है कि ओपनिंग कार्यक्रम के दौरान लोग कुर्सी में बैठे हुए है। कुछ लोगों का आना जाना भी लगा हुआ है। कुछ ही समय मे वहां पर एक मां और उसकी बच्ची आ ही रहे थे कि अचानक से उनके पीछे से कार आ गई।

In Maihar, the doctor's high speed car rammed into a tea cart along with 4 bikes
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एमपी के  के मैहर जिले में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार अचानक रॉकेट की रफ्तार से आई और पास में खड़ी मोटरसाइकिल और सहित ठेलों को उड़ा दिया है। सामने से आ रही एक मासूम बच्ची और उसकी मां सही सलामत बच गए है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
Trending Videos


पूरा मामला मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में आने वाले मध्यांचल ग्रामीण बैंक के सामने का है। यहां एक डॉक्टर की तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और चाय के ठेले को टक्कर मार दी। जिससे 4 बाइक और ठेले के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान एक मां और उसकी बेटी बाल-बाल बच गईं। यह हादसा सोमवार का है जब बैंक के सामने इलेक्ट्रॉनिक दुकान के ओपनिंग का कार्यक्रम चल रहा था। अब जाकर घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जा घुसी डॉक्टर की तेज रफ्तार कार
मिली जानकारी मुताबिक अमरपाटन सिविल अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर शैलेश सिंह अपने घर से कार लेकर निकले थे। उनकी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क पार करते समय नियंत्रण खो बैठे। उनके पास में चल रहे निजी कार्यक्रम में कार जा घुसी। हादसे में सभी वाहन और ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

डॉक्टर ने मानी अपनी गलती
हालांकि डॉक्टर ने अपनी गलती मानी। कार से टकराई बाइक और ठेले के नुकसान की भरपाई भी की। इस वजह से किसी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

बड़ा हादसा होने से टला
वीडियो में देखा जा सकता है कि ओपनिंग कार्यक्रम के दौरान लोग कुर्सी में बैठे हुए है। कुछ लोगों का आना जाना भी लगा हुआ है। कुछ ही समय मे वहां पर एक मां और उसकी बच्ची आ ही रहे थे कि अचानक से उनके पीछे से कार आ गई। गनीमत रही कि मां ने बच्ची को उठाकर दौड़ लगाकर दूर खड़ा कर लिया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed