सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Life in Maihar is in trouble due to 36 hours of torrential rain

Maihar News: मैहर में 36 घंटे की मूसलधार बारिश से जनजीवन बेहाल, कई इलाकों में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sun, 13 Jul 2025 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

मैहर जिले में 1 जून से 11 जुलाई 2025 तक 363.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। मंदिर जाने वाला प्रमुख रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया है, वहीं शहर के कोतवाली क्षेत्र समेत कई रिहायशी बस्तियों में घुटनों तक पानी भर गया है।

Maihar News: Life in Maihar is in trouble due to 36 hours of torrential rain
जगह-जगह हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर क्षेत्र में बीते 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते देवी मंदिर मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर जाने वाला प्रमुख रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया है, वहीं शहर के कोतवाली क्षेत्र समेत कई रिहायशी बस्तियों में घुटनों तक पानी भर गया है।
Trending Videos


बारिश का असर इतना व्यापक है कि कई घरों के भीतर भी पानी घुस चुका है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं और सामान्य जीवन पूरी तरह बाधित हो गया है। जलभराव के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कुछ इलाकों में तो घरों में रखा जरूरी सामान पानी में बहता या तैरता हुआ नजर आया। दुकानों में भी पानी घुस जाने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह जगह हूए जलभराव की तस्वीरें (फोटो: अमर उजाला)

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और नगर प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा मोटर पंप और जेसीबी मशीनों की सहायता से पानी निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से राहत के आसार कम दिख रहे हैं।

वहीं जिले के अन्य हिस्सों, विशेषकर अमरपाटन, रामनगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है। अमरपाटन के लालपुर गांव में कई घरों में पानी भर गया है, जहां लोगों के घरों में रखे सामान पानी में बहते देखे गए। ग्रामीणों की मानें तो पिछले कई वर्षों में ऐसी भारी बारिश देखने को नहीं मिली।

जगह जगह हूए जलभराव की तस्वीरें (फोटो: अमर उजाला)

अगर बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह राहत व बचाव कार्यों को तेजी से अंजाम दे और जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाए, ताकि इस आपदा से जनहानि न हो। मैहर जिले में 1 जून से 11 जुलाई 2025 तक 363.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अमरपाटन तहसील में 402 मिमी, मैहर में 296.3 मिमी और रामनगर में 392 मिमी वर्षा हुई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 919.7 मिमी है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 217.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

जगह जगह हूए जलभराव की तस्वीरें (फोटो: अमर उजाला)

18 जिलों में भारी बारिश की संभावना
पूरे मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है आज प्रदेश एमपी के दस जिलों अति भारी बारिश और 18 जिलों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के अनुसार छतरपुर, दमोह, सागर, कटनी, जबलपुर, रायसेन, सिवनी, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed