सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News ›   Maihar News: A pickup full of wedding guests went out of control and overturned, 12 people injured

Maihar News: बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, रफ्तार बनी हादसे की वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 12 May 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

रामनगर थाना क्षेत्र में ये हादसा हुआ। बताया गया कि बोलोरो रफ्तार तेज होने के चलते पलट गई। इस हादसे में 12 बाराती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

Maihar News: A pickup full of wedding guests went out of control and overturned, 12 people injured
हादसे के बाद पलटा वाहन और बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में आज दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। 

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के जुड़वानी गांव में कटनी से बारात आई हुई थी। आज सोमवार की सुबह यह बारात वापस जा रही थी। तभी रामनगर थाना क्षेत्र में बोलोरो पिकअप रफ्तार तेज होने के चलते पलट गई। इस हादसे में 12 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को पुलिस और 108 की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल रामनगर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल बारातियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल बाकी 6 लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शॉर्ट-सर्किट से व्यापारी के घर में लगी आग, सामान जलकर खाक, दो दिन पहले ही खरीदा था दुकान का सामान

कटनी जा रही थी बारात
घायल बाराती ने बताया कि बारात कटनी जिले के विजराघवगढ़ से मैहर जिले के जुड़वानी गांव आई हुई थी। तभी बिदाई कर वापस लौटने के दौरान बुलेरो पिकअप पटना गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 12 लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें- प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार: 15 लाख अपात्रों के नाम हटाए, ई-केवायसी से जुड़ेंगे नए लाभार्थी

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद रामनगर थाना पुलिस पटना गांव पहुंची। जहां 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed