Maihar News: सरकारी स्कूल के अतिथि शिक्षक पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मां ने सरेआम चप्पलों से की पिटाई
ग्राम दुबेही के शासकीय स्कूल में पढ़ाने वाले एक अतिथि शिक्षक द्वारा युवती से छेड़छाड़ के बाद युवती की मां ने बीच सड़क पर शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुबेही में शासकीय स्कूल में पढ़ाने वाले एक अतिथि शिक्षक पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद गुस्साई मां ने सरेराह शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर दी इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम दुबेही स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक द्वारा युवती के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने अपने पद का गलत फायदा उठाते हुए युवती से छेड़छाड़ की। घटना से मानसिक रूप से आहत युवती ने घर जाकर अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
बेटी से छेड़छाड़ की बात सुनते ही मां का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित मां ने बिना देरी किए आरोपी अतिथि शिक्षक को सार्वजनिक स्थान पर पकड़कर चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ये भी पढ़ें: MP: आष्टा में दो समुदायों के बीच हिंसा, भोपाल-इंदौर हाईवे जाम; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज हालात अब काबू में
घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही देहात थाना पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी साथ ही शिक्षा विभाग को भी मामले की सूचना दी गई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोपी अतिथि शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्कूल जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
