{"_id":"699684fa6599bc5023029aea","slug":"maihar-news-hardware-trader-found-hanging-inside-shop-police-examine-cctv-footage-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: दुकान के भीतर फंदे पर लटका मिला हार्डवेयर कारोबारी का शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: दुकान के भीतर फंदे पर लटका मिला हार्डवेयर कारोबारी का शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार
शहर के हरनामपुर इलाके में एक प्रतिष्ठित हार्डवेयर कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। अपनी ही दुकान के भीतर फंदे से लटके मिले पूर्व सरपंच के बेटे की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
हार्डवेयर कारोबारी ने लगाई फांसी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहर के हरनामपुर क्षेत्र में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक हार्डवेयर व्यवसायी का शव उसकी ही दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक पूर्व सरपंच सुखेंद्र सिंह का बेटा देवेश सिंह बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार देवेश सरलानगर मार्ग पर अपनी हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। बुधवार को वह हमेशा की तरह दुकान पर गए थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। जब वे दुकान पहुंचे तो शटर अंदर से बंद था। किसी तरह अंदर पहुंचने पर व्यवसायी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके से DVR जब्त कर लिया है और फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Umaria News: कक्षा में अचानक गिरीं चार छात्राएं, ‘साया’ होने की अफवाह से स्कूल और गांव में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। दुकान के अंदर की स्थिति, फंदे का स्वरूप और अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मृतक स्थानीय स्तर पर काफी जाना-पहचाना नाम था। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X