{"_id":"6915c54e0365d30c6f016539","slug":"maihar-news-love-struck-youth-climbs-high-tension-tower-demands-his-basanti-like-bollywood-s-veeru-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: 'वीरू' स्टाइल में हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, अपनी 'बसंती' को बुलाने की मांग, गांव में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: 'वीरू' स्टाइल में हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, अपनी 'बसंती' को बुलाने की मांग, गांव में हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 13 Nov 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार
प्यार में हुई तू-तू, मैं-मैं से नाराज प्रेमिका ने बात करना बंद कर दिया तो प्यार में पागल युवक बिजली की हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया और फिल्म स्टार धर्मेंद्र की तर्ज पर अपनी बसंती को बुलाने की जिद करने लगा।
हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के नादन थाना क्षेत्र के जरियारी गांव में गुरुवार को एक युवक अचानक बिजली विभाग के हाईटेंशन पॉवर ग्रिड टॉवर पर चढ़ गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और सैकड़ों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतरने की कोशिशें शुरू कीं।
Trending Videos
प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
जानकारी के अनुसार युवक का नाम प्रदीप कोल है, जो ग्राम नादो सुलखमा का रहने वाला है प्रदीप का प्रेम प्रसंग जरियारी गांव की एक युवती से चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद प्रेमिका ने उससे बात करना बंद कर दिया। इससे नाराज प्रदीप ने उसका ध्यान अपनी ओर करने के लिए हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने का खतरनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका को बुलाओ, चिल्लाता रहा युवक
ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप टॉवर के ऊपर से बार-बार अपनी प्रेमिका का नाम पुकारते हुए कह रहा था कि उसे बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगा। यह नजारा देख लोगों की भीड़ उमड़ आई। कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Indore News: 15 फीट की गली 60 फीट चौड़ी सड़क में होगी तब्दील, बाधक निर्माण तोड़कर निकाला रास्ता
घटना की सूचना मिलते ही नादन थाना पुलिस, बिजली विभाग के कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए पुलिस ने माइक के जरिए युवक से बात करने और उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। अधिकारियों ने बिजली सप्लाई बंद करवाकर एहतियात बरती ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
आई शोले फिल्म की याद
गांव के लोगों ने बताया कि यह दृश्य बिल्कुल पुरानी हिंदी फिल्म ‘शोले’ की तरह लग रहा था, जिसमें अभिनेता धर्मेंद्र अपनी हीरोइन से शादी की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। ये पूरा घटनाक्रम बिल्कुल उसी तरह से चला, जिसने ग्रामीणों के बीच मजाकिया माहौल बना दिया।
बहरहाल पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे हैं कि किसी तरह प्रदीप को सुरक्षित नीचे उतारा जाए। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा है, जिससे व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

कमेंट
कमेंट X