{"_id":"67d57ce665944ed15f0be3eb","slug":"maihar-news-three-people-died-due-to-drowning-in-pond-mourning-spread-in-happiness-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: तालाब में डूबने से तीन लोगों की मौत, खुसी में पसरा मातम, अमरपाटन थाना एरिया का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: तालाब में डूबने से तीन लोगों की मौत, खुसी में पसरा मातम, अमरपाटन थाना एरिया का मामला
Sat, 15 Mar 2025 06:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Mar 2025 06:43 PM IST
सार
घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। मृतक दिलीप द्विवेदी उम्र 28 वर्ष, भगवान केवट नौ वर्ष और संदीप केवट 13 वर्ष के रूप में पहचान की गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर में होली के दिन दर्दनाक हादसे में दो चचेरे नाबालिग भाई समेत एक अन्य व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना अमरपाटन थाना के ग्राम पंचायत खडमसेड़ा स्थित तालाब की है। जब नहाने के दौरान डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। मृतक दिलीप द्विवेदी उम्र 28 वर्ष, भगवान केवट नौ वर्ष और संदीप केवट 13 वर्ष के रूप में पहचान की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खरगोश के मांस सहित आरोपी गिरफ्तार, कान्हा टाइगर रिजर्व में वन परिक्षेत्र गढ़ी के बीट खिरसाडी का मामला
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि होली खेलने के बाद दोनों बेटे तालाब में नहाने गए थे। पैर फिसलने पर एक दूसरे को बचाने में दोनों डूब गए। शोर होने पर पास में भैंस नहला रहे दिलीप द्विवेदी भी बचाने गए, मगर बचाने के चक्कर में वो भी डूब गए और उनकी मौत हो गई। जब ग्रामीण एकत्रित हुए तब तक देर हो चुकी थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा छाया है।
विज्ञापन
इनका कहना है
मामले पर थाना प्रभारी खगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बच्चे तालाब में नहा रहे थे। जब ये डूबने लगे तो पास में भैंस नहला रहे दिलीप द्विवेदी आवाज सुनकर बचाने गए। तभी इस दौरान दोनों नाबालिग बच्चे सहित दिलीप की भी मौत हो गई। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम
