सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News ›   Major accident during effigy burning in Satna MP traffic in-charge burnt in protest

MP News: मैहर में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, कांग्रेस के प्रदर्शन में यातायात प्रभारी झुलसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

MP News: मैहर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन के अचानक आग फैलने से यातायात प्रभारी विक्रम पाठक घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

Major accident during effigy burning in Satna MP traffic in-charge burnt in protest
आग में झुलसे यातायात प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैहर में शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बजट को लेकर विरोध और नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता अलाउद्दीन तिराहे पर एकत्र हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन किया जा रहा था, तभी अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और मौके पर तैनात एक पुलिस अधिकारी इसकी चपेट में आ गए।

Trending Videos


कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर रहे थे। पुतले में डाले गए ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से भड़क गई। इसी दौरान वहां मौजूद यातायात प्रभारी विक्रम पाठक की वर्दी में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।तत्काल मौजूद पुलिसकर्मियों और कुछ कार्यकर्ताओं ने सूझबूझ दिखाते हुए विक्रम पाठक की वर्दी पर लगी आग बुझाई। कुछ ही मिनटों में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में इलाज जारी
घायल यातायात प्रभारी को तुरंत मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, हालांकि उन्हें हल्की जलन की चोटें आई हैं।

वीडियो आया सामने
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुतला दहन के दौरान आग की लपटें और उसके बाद की अफरा-तफरी देखी जा सकती है। वीडियो में पुलिसकर्मी आग बुझाते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: विधानसभा की कार्रवाई शुरू, सिरोंज-लटेरी में अधूरे बिजली कार्यों पर हुए सवाल

पुलिस ने शुरू की जांच
मैहर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह देखा जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, तथा पुतला दहन के दौरान आग पर नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं।
प्रशासन की ओर से भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed