सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News ›   MP News: Three people returning from Kumbh bath in Maihar died in an accident

MP News: मैहर में भीषण सड़क हादसा, कुंभ स्नान कर लौट रहे तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 19 Feb 2025 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

जांच में कार चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई गई है। घायलों को सिविल अस्पताल, मैहर में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार जितेंद्र पटेल के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

MP News: Three people returning from Kumbh bath in Maihar died in an accident
हाईवा से टकराई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं प्रथमदृष्टया नींद की झपकी लगने से हादसा होना बताया जा रहा है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक महाकुंभ से स्नान कर लौट रही कार मैहर के ग्राम नरौरा NH 30 में खड़े हाइवा वाहन से टकरा गई कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। उनको सिविल अस्पताल मैहर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई जा रहे थे कार सवार
सिविल अस्पताल में भर्ती घायल ने बताया कि सभी लोग मुम्बई के पलावा के रहने वाले हैं। कुम्भ से स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। तभी वापस पलावा जाते वक्त ग्राम नरौरा के पास ये हादसा हो गया।

इनका कहना है
मौके पर मौजूद तहसीलदार जितेंद्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग मुंबई पलावा के रहने वाले हैं। उपाध्याय परिवार के लोग हैं कार में पांच लोग सवार थे, जो मुंबई पलावा के लिए कुंभ स्नान कर वापस जा रहे थे। तभी लौटने के दौरान हादसा हो गया। इस घटना में दो महिला सहित एक पुरूष की मौके पर हो गई है। इसके साथ दो लोग की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed