सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News ›   Two people died tragically in a high speed car accident

MP News: मैहर सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Feb 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

एक ही गांव के दो लोगों की दर्दनाक मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और स्थानीय ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमरपाटन मर्चुरी भेज दिया।

Two people died tragically in a high speed car accident
दोनों के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें गैस सिलेंडर भरवाकर लौट रहे दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी।
Trending Videos


गैस सिलेंडर भरवाने गए थे मृतक
परिजनों के अनुसार, मृतक शैलेन्द्र कोल (40), पिता मीरा बक्स कोल और रामलखन कोल, पिता भैयालाल कोल, दोनों निवासी ग्राम कुल्लुहा, थाना रामपुर बघेलान, गैस सिलेंडर भरवाने के लिए ग्राम त्योंधरी गए थे। वापसी के दौरान अमरपाटन थाना क्षेत्र के बारी मोड़, NH-30 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही गांव के दो लोगों की दर्दनाक मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और स्थानीय ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमरपाटन मर्चुरी भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed