फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman murdered in dispute over lifting; cousin struck her on the head with a rod.

मैहर: कच्चे मकान की लकड़ी उठाने को लेकर विवाद, चचेरे भाई ने रॉड से किया हमला; महिला की मौत

Mon, 28 Sep 2026 04:48 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 04:48 PM IST
सार

मैहर के धनवाही खुर्द गांव में बारिश से गिरे कच्चे मकान की लकड़ी उठाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चचेरे भाई ने 55 वर्षीय सुंदर बाई के सिर पर रॉड से हमला किया। कटनी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman murdered in dispute over lifting; cousin struck her on the head with a rod.
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाही खुर्द में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बारिश के कारण गिरे कच्चे मकान की लकड़ी उठाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चचेरे भाई ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से कथित तौर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए कटनी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कच्चा मकान गिरने के बाद लकड़ी उठाने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, घटना 27 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम धनवाही खुर्द में रमेश सिंह गोंड के घर के आंगन में हुई। बारिश के चलते रमेश सिंह गोंड का पारिवारिक कच्चा मकान गिर गया था। मकान गिरने के बाद उसमें लगी लकड़ियों को उठाने को लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। इसी दौरान रमेश सिंह गोंड की पत्नी सुंदर बाई गोंड (55) और उनके पारिवारिक चचेरे भाई लाल सिंह गोंड उर्फ लाला (36) के बीच लकड़ी उठाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


कहासुनी के बाद सिर पर रॉड से किया हमला
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद लाल सिंह गोंड ने लोहे की रॉड से सुंदर बाई के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटनी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सुंदर बाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तीन फीट हिस्सा और दुकान हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद फैसला


महिला की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलने के बाद अमदरा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। फरियादी रमेश सिंह गोंड (56) की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 303/26 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी लाल सिंह गोंड उर्फ लाला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और विवाद की पूरी परिस्थितियों की जांच में जुटी है।

पुलिस जांच जारी
अमदरा थाना पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और घटना के दौरान वास्तव में क्या-क्या हुआ। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed