सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   22 quintals of substandard cheese destroyed in Mandla, action taken after Bhopal lab report

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़: मंडला में 22 क्विंटल अमानक पनीर नष्ट, धौलपुर से रायपुर जा रही थी खेप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार

मंडला जिले में राजस्थान से रायपुर ले जाया जा रहा 22 क्विंटल पनीर जांच में अमानक पाया गया। मिल्क फैट कम होने पर FDA ने पनीर नष्ट कराया है। जिसके बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।

22 quintals of substandard cheese destroyed in Mandla, action taken after Bhopal lab report
पनीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मंडला जिले में 12 जनवरी को जब्त किए गए लगभग 22 क्विंटल पनीर को अमानक पाए जाने के बाद नष्ट कर दिया गया। यह पनीर राजस्थान के धौलपुर से रायपुर ले जाया जा रहा था। भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग ने यह कार्रवाई की।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतीनाला पुलिस को एक ट्रक में संदिग्ध खाद्य सामग्री के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक क्रमांक RJ 11 GC 3880 को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक से 600 किलोग्राम खुला पनीर तथा 1640 किलोग्राम पैक्ड ‘मोती मलाई पनीर’ बरामद किया गया। मामले की जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना थागले एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को सौंपी गई। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे पनीर को जब्त किया और नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे। जांच अवधि के दौरान पनीर को अस्थायी रूप से विक्रेता की सुपुर्दगी में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रेत के टीले ने छीनी मासूम की सांसें, नदी किनारे खेलते समय हुआ हादसा; पांच साल की बच्ची की दर्दनाक मौत 

लैब रिपोर्ट में पनीर अमानक
भोपाल प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में पनीर को खाद्य मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। जांच में सामने आया कि पनीर में मिल्क फैट प्रतिशत निर्धारित मानक से कम था, जिससे यह मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त घोषित किया गया। चूंकि जब्त खाद्य सामग्री विनश्वर प्रकृति की थी और जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती थी, इसलिए कुल 2240 किलोग्राम पनीर (600 किलोग्राम खुला एवं 1640 किलोग्राम पैक्ड) का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना थागले ने बताया कि संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया जा रहा है। अपील अवधि समाप्त होने के बाद जांच पूरी कर प्रकरण सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed