फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A bull entered a shop in Mandla during a battle for supremacy and jumped onto a counter to save its life

Mandla News: मंडला में लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसा सांड, जान बचाने काउंटर पर लगाई छलांग; वीडियो वायरल

Wed, 28 Jan 2026 07:49 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Wed, 28 Jan 2026 07:49 PM IST
सार

मंडला जिले में तहसील के सामने स्थित दरियानामल जनरल स्टोर में दो सांडों की लड़ाई के दौरान अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए एक सांड दुकान में घुसकर काउंटर पर चढ़ गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
A bull entered a shop in Mandla during a battle for supremacy and jumped onto a counter to save its life
सांड घुसा दुकान में दुकानदार के उड़े होश

विस्तार

मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। यहां तहसील के सामने स्थित एक प्रतिष्ठित दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो सांडों की लड़ाई के बीच एक सांड अपनी जान बचाने के लिए सीधे दुकान के काउंटर पर जा चढ़ा।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना मंडला तहसील के सामने स्थित मशहूर दरियानामल जनरल स्टोर की है। दुकान के बाहर दो सांडों के बीच 'वर्चस्व की जंग' छिड़ी हुई थी। देखते ही देखते लड़ाई इतनी हिंसक हो गई कि एक सांड डर के मारे दुकान के भीतर घुस गया और छलांग लगाकर सीधे काउंटर के ऊपर जा खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: नहीं थम रहे मौत के आंकड़े, 30 दिन में 30 मौतें; जानें अबतक क्या-क्या हुआ?

जब ग्राहक की जगह आ गए 'सांड महाराज'
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दुकानदार शांति से बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। तभी अचानक सांड को दुकान में आता देख व्यापारी के हाथ-पांव फूल गए। सांड को काउंटर पर 'राज' करता देख दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए तुरंत दुकान से बाहर की ओर भागा।

ऐसे भिड़े सांड,आए नजर
दो सांडों के बीच सड़क पर हो रही थी जमकर भिड़ंत हो गई। सांड काफी देर तक दुकान के भीतर फंसा रहा, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं के आतंक को उजागर कर दिया है।

 

सांड घुसा दुकान में दुकानदार के उड़े होश

दुकान में घुसा सांड

 

सांड घुसा दुकान में दुकानदार के उड़े होश

दुकान में घुसा सांड

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed