सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Fearless robbers in Mandla, two chain snatching incidents in one day cause panic.

MP News: मंडला में बेखौफ लुटेरे, एक दिन में दो चेन स्नेचिंग से दहशत, पुलिस को ईरानी गैंग पर शक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

मंडला शहर में एक ही दिन में दो अलग-अलग इलाकों में चेन स्नेचिंग की वारदातों से दहशत फैल गई। पहली घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जहां 30 सेकंड में मंगलसूत्र छीना गया। दूसरी वारदात बुजुर्ग महिला के साथ हुई। पुलिस को अंतरराज्यीय ईरानी गैंग की आशंका है।

MP News: Fearless robbers in Mandla, two chain snatching incidents in one day cause panic.
वारदात के बाद इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के मंडला शहर में बेखौफ लुटेरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। महज एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग इलाकों में चेन स्नेचिंग की वारदातों ने पूरे शहर की महिलाओं में दहशत पैदा कर दी है। लुटेरों की रफ्तार और दुस्साहस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक वारदात को अंजाम देने में उन्हें सिर्फ 30 सेकंड लगे।

Trending Videos
पहली वारदात, दिव्य ज्योति कॉलोनी (सरदार पटेल वार्ड)
सीसीटीवी फुटेज में कैद इस घटना ने हर किसी को चौंका दिया है। यहां रहने वाली रजनी झरिया जब अपने पड़ोस में जा रही थी, तभी एक बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाश ने उन्हें निशाना बनाया। बदमाश ने पहले इलाके की रेकी की और गली के कोने पर सड़क सूनी होने का इंतजार किया। जैसे ही महिला पैदल आगे बढ़ी, बदमाश बिजली की रफ्तार से पास पहुंचा और पलक झपकते ही गले से ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह मुख्य सड़क की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जिम संचालक माज छात्रा से दुष्कर्म और लव जिहाद में गिरफ्तार, मदद करने वाला हवलदार निलंबित

दूसरी वारदात, पड़ाव वार्ड (जल छानन संयंत्र के पास)
उसी दिन दोपहर में एक बुजुर्ग महिला को शिकार बनाया गया। यहां लुटेरे ने बातों में उलझाकर झांसा दिया और मौका मिलते ही चेन छीनकर रफूचक्कर हो गया।

पुलिस की जांच, 'ईरानी गैंग' पर गहराया शक
इन वारदातों के तरीके को देखते हुए पुलिस को इसमें अंतरराज्यीय 'ईरानी गैंग' के शामिल होने का संदेह है। पुलिस के हाथ लगे फुटेज में बदमाश की कद-काठी और बाइक साफ नजर आ रही है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर नाकाबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed