सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News: 3 accused arrested in cattle theft case and 16 cattle recovered, estimated value is 3.5 lakh

Mandla News: पशु चोरी मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 मवेशी बरामद किए, साढ़े 3 लाख है अनुमानित कीमत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Tue, 20 May 2025 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

बिछिया पुलिस ने पशु चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से 16 मवेशी बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख के आसपास बताई गई है।

Mandla News: 3 accused arrested in cattle theft case and 16 cattle recovered, estimated value is 3.5 lakh
पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में हुई पशु चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 चोरी किए गए मवेशी बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3.52 लाख रुपये बताई जा रही है।

Trending Videos


घटना जब बिछिया थाना क्षेत्र के धनगांव निवासी किसान कुंवर सिंह मरकाम ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके 16 मवेशी तालाब के पास से चोरी हो गए हैं। शिकायत मिलते ही बिछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति हर्राभाट इलाके में चोरी के मवेशियों के साथ देखे गए हैं। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हर्राभाट में दबिश दी और तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार उर्फ लुडी, उपेंद्र साहू और अमित साहू के रूप में हुई है, जो सभी ग्राम चौरंगा के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें: Indore News: शिव को साक्षी मानकर होते थे होलकरों के फैसले, आज का दिन है बेहद खास, इसीलिए रखी कैबिनेट

पुलिस ने मौके से सभी 16 मवेशियों को बरामद कर लिया और उन्हें उनके असली मालिक कुंवर सिंह को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सराहना की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना बिछिया में भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धुर्वे के साथ सहायक उपनिरीक्षक सुरेश विजयवार, उमेलाल झुलेश्वर, उपेंद्र यादव एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। बिछिया पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से पशु चोरी की इस घटना का जल्द खुलासा हो सका, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की सतर्कता और तत्परता अगर लगातार बनी रहे, तो पशु चोरी जैसी घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed