MP News: मंडला में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से ढाबा कर्मी की मौत
Mandla News: मंडला के हिरदेनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ढाबा कर्मी सुनील परते की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडला जिले के हिरदेनगर चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ढाबे में काम करने वाले एक युवक की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घटना प्रथम ढाबा के पास की बताई जा रही है, जहां सड़क पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ढाबे में काम करता था मृतक युवक
मृतक की पहचान पुरवा गांव निवासी सुनील परते के रूप में हुई है। सुनील हिरदेनगर क्षेत्र स्थित प्रथम ढाबा में रसोइये के रूप में कार्यरत था और रोज की तरह काम के बाद आसपास ही रहता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार देर रात या तड़के किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
नेशनल हाईवे किनारे शव पड़ा देख राहगीरों ने तत्काल हिरदेनगर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की स्थिति और आसपास मिले संकेतों के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना का मामला माना है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन रो-रो कर बेहाल हो गए। उन्होंने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- MP: 'पूर्व के मुख्यमंत्रियों के सारे काम बेकार, CM यादव उन्हें आगे बढ़ा रहे', मंत्री नारायणसिंह की जुबान फिसली
अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस
हिरदेनगर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के समय और वाहन की पहचान के लिए नेशनल हाईवे और आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
जांच जारी, जल्द खुलासा का दावा
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही वाहन और उसके चालक की पहचान कर ली जाएगी। यह घटना एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर ध्यान दिलाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
