बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Friend's mother's murderer arrested within 24 hours, Mandla police nabbed the fleeing accused

अंधविश्वास ने ली जान: बेटे के दोस्त ने कुल्हाड़ी से काटा महिला का गला, हैरान कर देगी खौफनाक हत्याकांड की वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार

मंडला जिले के सहजपुरी गांव में अंधविश्वास के चलते 18 वर्षीय युवक ने दोस्त की मां फूलकली बैगा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। जादू-टोने के शक में की गई वारदात में महिला की मौके पर मौत हुई। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। 

Friend's mother's murderer arrested within 24 hours, Mandla police nabbed the fleeing accused
जादू-टोने के शक में मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के मंडला जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम सहजपुरी में जादू-टोने के संदेह में 18 वर्षीय युवक ने अपने ही दोस्त की मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर धरदबोचा।

Trending Videos


यह घटना रविवार सुबह की है, जब 45 वर्षीय फूलकली बैगा अपने घर पर अकेली थीं। उनके बच्चे मजदूरी के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान गांव का ही 18 वर्षीय दीपक यादव, जो मृतका के बेटे का दोस्त भी है, कुल्हाड़ी लेकर घर में घुसा। आरोपी ने महिला के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। हमला इतना भीषण था कि आरोपी कुल्हाड़ी को महिला की गर्दन में ही फंसी छोड़कर मौके से फरार हो गया। गंभीर चोटों के कारण फूलकली बैगा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विदेशी महिला के जाल में फंसा 75 साल का व्यापारी, 1.41 करोड़ ठगे, 12 राज्यों के खातों में भिजवाया पैसा

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पड़ोस की एक महिला ने उसे भागते हुए देख लिया था, जिससे उसकी पहचान आसान हो गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को घुघरी के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दीपक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

हत्या की वजह अंधविश्वास
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसे शक था कि महिला जादू-टोना करती है, जिससे उसे और उसके परिवार को नुकसान हो रहा था। इसी अंधविश्वास के चलते उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस फिलहाल मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed