{"_id":"6974417c2116d24aa90df71b","slug":"massive-fire-guts-hut-in-dudwa-khapa-village-of-mandla-district-mandla-news-c-1-1-noi1225-3876155-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandla News: डुडवा खापा में कच्चे मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandla News: डुडवा खापा में कच्चे मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Sat, 24 Jan 2026 09:51 AM IST
मंडला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: मंडला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 09:51 AM IST
सार
मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के डुडवा खापा गांव में देर रात कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों, पुलिस और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन ने नुकसान का जायजा लेकर सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कच्चे मकान में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुडवा खापा गांव में शुक्रवार देर रात एक कच्चे मकान में अचानक भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में घर में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के समय मकान के भीतर कोई मौजूद नहीं था। मकान मालिक बीजाडांडी स्थित कन्या छात्रावास में कार्यरत हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे। उनकी पत्नी भी किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गई हुई थीं। देर रात घर से धुआं उठता और आग की लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन मकान लकड़ी और खपरैल से बना होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल बीजाडांडी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निवास और बरेला से दमकल वाहनों को बुलाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- तराना हिंसा: नकाबपोश उपद्रवियों ने फैलाई अराजकता, बस के बाद फूंका लकड़ी का टाल; कई इलाकों में पथराव
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत की सरपंच डुमारी कुम्हरे भी पानी का टैंकर लेकर घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत कार्य में सहयोग किया। पुलिस, दमकल विभाग और ग्रामीणों की संयुक्त कोशिशों से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास स्थित अन्य मकानों को चपेट में आने से बचा लिया गया।
घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। अधिकारियों ने नियमानुसार सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से हुए नुकसान के बदले उचित मुआवजे की मांग की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन