सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ₹20 Lakh Worth of Ganja Seized from Bushes in Mandla Following Rajasthan Police Tip-Off

Mandla News: राजस्थान से मिले इनपुट ने खोला राज, मंडला में झाड़ियों से निकला 20 लाख का गांजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Mon, 26 Jan 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार

अंजनिया पुलिस ने राजस्थान ANTF की सूचना पर पुलिया के पास झाड़ियों से 40.38 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। ट्रक चालक राजेंद्र ने डर के कारण गांजा छिपाने की बात कबूली। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी फरार है।

₹20 Lakh Worth of Ganja Seized from Bushes in Mandla Following Rajasthan Police Tip-Off
राजस्थान से मिले इनपुट ने खोला राज, मंडला में झाड़ियों से निकला 20 लाख का गांजा
विज्ञापन

विस्तार

जिले के अंजनिया पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी मादक पदार्थ तस्करी का खुलासा किया है। राजस्थान पुलिस से मिली अहम जानकारी के आधार पर अंजनिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिया के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया 40 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

Trending Videos


चौकी प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) से प्राप्त सुराग के बाद की गई। दरअसल, ANTF को सूचना मिली थी कि ओडिशा से राजस्थान की ओर एक ट्रक में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर राजस्थान के झालावाड़ जिले में ट्रक नंबर RJ06-GB-5152 को रोककर तलाशी ली गई, लेकिन ट्रक में कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले विजय शाह के ध्वज फहराने पर क्यों मचा बवाल? कांग्रेस इस बात से है खफा

ट्रक खाली मिलने के बाद पुलिस ने चालक से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में चालक टूट गया और उसने बताया कि पुलिस की संभावित जांच के डर से उसने रास्ते में ही गांजा ट्रक से उतारकर छिपा दिया था। चालक ने खुलासा किया कि मंडला जिले के अंजनिया क्षेत्र में एक ढाबे के पास पुलिया के नजदीक झाड़ियों में उसने बोरियों में गांजा छिपाया था। इस जानकारी के तुरंत बाद राजस्थान पुलिस ने अंजनिया पुलिस को अलर्ट किया। अंजनिया पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और मटरू ढाबा के पास पुलिया के समीप झाड़ियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरियों में भरा गांजा बरामद किया गया। जब्त किए गए गांजे का वजन करने पर यह 40 किलो 38 ग्राम निकला।

पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। गांजा छिपाने वाला आरोपी ट्रक चालक राजेंद्र 58 वर्ष, निवासी बारां जिला, राजस्थान बताया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए अंजनिया पुलिस की अलग-अलग टीमें राजस्थान रवाना कर दी गई हैं। इस संयुक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रवीण शर्मा, राजेश सराठे सहित अंजनिया पुलिस टीम और राजस्थान पुलिस के आरक्षक इंदर शेखावत की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed