सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   4 accused of a gang that committed thefts at 20 places in four states arrested

Mandsaur News: चार राज्यों में चोरी, 20 लाख का माल बरामद, गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार, पत्नी भी देती थी साथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि गैंग का मास्टरमाइंड विशाल बांछड़ा नीमच का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से सुनसान मकानों की रेकी करता था, इसके बाद वारदात को अंजाम देता था।

4 accused of a gang that committed thefts at 20 places in four states arrested
पुलिस गिरफ्त में अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस ने चार राज्यों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 लाख रुपये के जेवर भी जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि गैंग का मास्टरमाइंड विशाल बांछड़ा अपनी पत्नी के साथ बाइक से रेकी कर वारदात को अंजाम देता था।
Trending Videos


अंतरराज्यीय गैंग ने मध्यप्रदेश समेत गुजरात, राजस्थान, और महाराष्ट्र में 20 स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने गैंग के सदस्य सोनू पिता जगदीश मालवीय (24) निवासी चडोली गांव नीमच, रमेश पिता पन्नालाल कंजर मूल निवासी सारंग का खेड़ा, जिला भीलवाड़ा (हाल निवासी मुकाम चडोली, नीमच) 42, उसके 19 साल के बेटे और विशाल पिता बाबूराम हिरावत (24) समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश के तीन जिलों का पारा 39 डिग्री पार, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम, होली बाद और बढ़ेगी गर्मी

ऐसे पकड़े गए आरोपी
एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि नई आबादी थाने पर पदस्थ उनि महेंद्रसिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीतामउ फाटक ओवर ब्रिज के नीचे से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक ईको कार, एक मोटरसाइकिल और चोरी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बंधवगढ़ टाइगर रिजर्व की नाइट सफारी में तीन शावकों के साथ दिखी बाघिन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यहां की चोरी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात करना कबूल किया है। आरोपियों ने मंदसौर जिले के ग्राम निपानिया मेघराज, मैनपुरिया, पद्मिनी विहार कॉलोनी (दलौदा), जय मानक कॉलोनी (संजीत रोड, मंदसौर), श्रीजी कॉलोनी (संजीत रोड, मंदसौर), नवकार गोल्ड कॉलोनी (संजीत रोड, मंदसौर), गांधीनगर (मंदसौर), अफजलपुर थाना क्षेत्र (ग्राम डीगांव) में वारदात को अंजाम दिया। वहीं, गुजरात के डीसा पावमपुर, महाराष्ट्र के धुलिया मालेगांव, राजस्थान के कोटा, छोटी सादड़ी और मध्यप्रदेश के गुना, शिवपुरी, पिछोर, जावरा (जिला रतलाम) और कित्तूखेड़ी (नारायणगढ़) में वारदात को अंजाम दिया गया है। 

गैंग का मास्टरमाइंड पत्नी के साथ करता था रेकी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि गैंग का मास्टरमाइंड विशाल बांछड़ा नीमच का रहने वाला है। आरोपी विशाल अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर सुनसान मकानों की रेकी करता था और योजना बनाकर उनमें चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी विशाल की पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 

पुलिस गिरफ्त में अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्य


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed