{"_id":"67cfe04e6fb08b132806fe17","slug":"65-crates-of-english-liquor-and-5-crates-of-beer-seized-from-a-luxury-car-one-accused-arrested-mandsaur-news-c-1-1-noi1351-2715157-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: लग्जरी वाहन कार से 65 पेटी अंग्रेजी शराब व पांच पेटी बियर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: लग्जरी वाहन कार से 65 पेटी अंग्रेजी शराब व पांच पेटी बियर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार; जानें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: मंदसौर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार
Mandsaur: पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो अंदर 70 सिलबंद पेटियां मिलीं। जांच करने पर 65 पेटियों में काउंटी क्लब व्हिस्की के क्वार्टर और 5 पेटियों में किंगफिशर बीयर भरी पाई गई। जब आरोपी से शराब व बीयर का लाइसेंस व परमिट मांगा गया, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
अवैध शराब के साथ पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर जिले के भानपुरा थाना पुलिस ने राजस्थान से तस्करी कर लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब और बियर से भरी लक्जरी कार जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रात के गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता
भानपुरा थाना प्रभारी आर.सी. दांगी ने बताया कि बीती रात एएसआई ओंकारसिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। जब वे 8 लेन तिराहे से आगे झालावाड़ रोड पर नहर के पास पहुंचे, तो उन्हें राजस्थान झालावाड़ की ओर से आती एक ग्रे रंग की XUV कार (क्रमांक GJ-03 ER-4858) संदिग्ध अवस्था में नजर आई। पुलिस टीम ने कार को रोककर चालक से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम राजवेल पिता राजेंद्र (25), निवासी रतनपुरा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) बताया।
पढ़ें: किचन में गैस की टंकी के पीछे सीक्रेट रूम में छिपा रखी थी शराब, ढूंढने के लिए पुलिस रेंगते हुए घुसी
कार से 65 पेटी अंग्रेजी शराब और 5 पेटी बीयर बरामद
जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो अंदर 70 सिलबंद पेटियां मिलीं। जांच करने पर 65 पेटियों में काउंटी क्लब व्हिस्की के क्वार्टर और 5 पेटियों में किंगफिशर बीयर भरी पाई गई। जब आरोपी से शराब व बीयर का लाइसेंस व परमिट मांगा गया, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
पढ़ें: सड़क पर कार और जंगल में अवैध शराब छोड़ भागे माफिया, नया ठेका होने के पहले अवैध शराब लगा रहे ठिकाने
झालावाड़ से शराब तस्करी कर बांसवाड़ा-गुजरात में खपाने की थी योजना
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह अवैध शराब झालावाड़ के गोमती नगर से लेकर आया था और इसे बांसवाड़ा (राजस्थान) व गुजरात में सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X