फिल्मी अंदाज में मुठभेड़: पुलिस पर ताबड़तोड़ चार फायर कर भाग रहे थे राजस्थान के तस्कर, घेराबंदी कर दबोचा
मंदसौर में नारायणगढ़ पुलिस और राजस्थान के ड्रग तस्करों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हुई। पुलिस चेकिंग से बचने के दौरान आरोपियों ने चार राउंड फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 252 किलो डोडाचूरा, देसी पिस्टल और फर्जी नंबर प्लेट वाली कार बरामद हुई।
मंदसौर में नारायणगढ़ पुलिस और राजस्थान के ड्रग तस्करों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हुई। पुलिस चेकिंग से बचने के दौरान आरोपियों ने चार राउंड फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 252 किलो डोडाचूरा, देसी पिस्टल और फर्जी नंबर प्लेट वाली कार बरामद हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मंदसौर में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नारायणगढ़ पुलिस और राजस्थान के शातिर ड्रग तस्करों के बीच फिल्मी स्टाइल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग को देखकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से एक के बाद एक चार राउंड फायर झोंक दिए। लेकिन, मुस्तैद पुलिस बल ने जान की परवाह न करते हुए घेराबंदी की और दोनों अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोच लिया। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से लाखों का डोडाचूरा और एक देसी पिस्टल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा के कड़े निर्देशन और एएसपी तेर सिंह बघेल व प्रभारी एसडीओपी मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में नारायणगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम बरखेड़ा विरपुरिया फंटा (सगस बावजी मंदिर के पास) चेकिंग कर रही थी। तभी पिपलिया मंडी की तरफ से आ रही एक संदिग्ध कार (MP 04 KR 1543) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। गाड़ी इतनी तेज और लापरवाही से चलाई गई कि वह सीधे यात्री प्रतीक्षालय की दीवार को तोड़ते हुए एक पेड़ से जा टकराई।
ये भी पढ़ें- तीन घंटे तक गिरिबाला सिंह के घर की जांच व पूछताछ, केस सुलझने तक भोपाल में रहेगी CBI टीम
पुलिस पर दागीं गोलियां, पुलिस ने दिखाई बहादुरी
कार एक्सीडेंट के बाद गाड़ी में सवार दोनों तस्कर नीचे उतरे और भागने लगे। खुद को घिरता देख एक आरोपी ने कमर से देसी पिस्टल निकाली और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ चार फायर कर दिए। गोलियों की आवाज से इलाका दहल उठा, लेकिन नारायणगढ़ पुलिस के हौसले नहीं डगमगाए। सउनि बाबूलाल डामोर और उनकी टीम ने तस्करों को चारों तरफ से घेर लिया और उन्हें जमीन पर पटक दिया। पकड़े गए आरोपी शातिर अंतर्राज्यीय ड्रग स्मगलर हैं, जो राजस्थान से जुड़े हैं। राजूराम (31 वर्ष) पिता प्रभुराम विश्नोई, निवासी- ग्राम बड़ा बाडवी, थाना बागोडा, जिला जालोर (राजस्थान), सूरज (19 वर्ष) पिता मंगलाराम विश्नोई, निवासी- ग्राम सेवड़ा, थाना चितलवाना, जिला सांचोर (राजस्थान)। सूरज ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके पास से पिस्टल बरामद हुई है।
भारी मात्रा में माल बरामद: फर्जी नंबर प्लेट्स का भी खेल
पुलिस ने जब क्षतिग्रस्त कार की तलाशी ली, तो उसमें से 12 प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए, जिनमें 252 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारायणगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 149/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट (धारा 8/15, 29), आर्म्स एक्ट (धारा 25, 27) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 109(1) के तहत संगीन मामला दर्ज कर लिया है।

कमेंट
कमेंट X