फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   2 Arrested in Sagar for Making Reels with Gun in Moving Car as Video Goes Viral

Sagar News: चलती कार में बंदूक के साथ रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 05:04 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 05:04 PM IST
सार

सागर में सोशल मीडिया पर चलती कार में स्टंट करते हुए दोनाली बंदूक लहराकर रील बनाने वाले अयान खान और कैफ पठान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब बंदूक के लाइसेंस और शस्त्र नियमों के उल्लंघन की भी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
2 Arrested in Sagar for Making Reels with Gun in Moving Car as Video Goes Viral
बंदूक के साथ युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने और गाड़ियों में स्टंटबाजी करने का खुमार युवकों पर भारी पड़ गया। चलती कार में दोनाली बंदूक लहराकर रील बनाने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवक चलती कार में लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए खुलेआम दोनाली बंदूक का प्रदर्शन कर रहे थे। वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और बीते दिन प्राथमिकी (FIR) दर्ज की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खेत बना मौत का मैदान: पन्ना में जहरीले सियार के शव को खाने से आठ गिद्धों की मौत की आशंका; वन विभाग में हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


अयान और कैफ के रूप में हुई पहचान
जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो का विश्लेषण किया, जिससे कार में स्टंट कर रहे युवकों की पहचान अयान खान और कैफ पठान के रूप में हुई। पहचान की पुष्टि होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और लापरवाही से वाहन चलाना पूरी तरह गैर-कानूनी है। वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बंदूक के लाइसेंस की भी होगी जांच
पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि वीडियो में दिखाई दे रही दोनाली बंदूक किसके नाम पर पंजीकृत है और उसका वैध लाइसेंस है या नहीं। पुलिस का कहना है कि यदि शस्त्र नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो बंदूक के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

बंदूक के साथ युवक

बंदूक के साथ युवक

 

बंदूक के साथ युवक

बंदूक के साथ युवक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed