{"_id":"67c86323caafeb2295007dd6","slug":"district-congress-burnt-the-effigy-of-minister-prahlad-patel-police-showered-water-from-fire-fighter-mandsaur-news-c-1-1-noi1351-2694949-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: मंत्री पटेल के बयान पर कांग्रेस का हंगामा, पुतला दहन के दौरान पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: मंत्री पटेल के बयान पर कांग्रेस का हंगामा, पुतला दहन के दौरान पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: मंदसौर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Mandsaur: कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस लगातार उन पर हमलावर है। इसी कड़ी में मंदसौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद पटेल का किया पुतला दहन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मंदसौर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री पटेल का पुतला जलाया, जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।
कांग्रेस का कहना है कि मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता की मांगों को "भीख" करार देकर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। विरोध में मंदसौर शहर और ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मंत्री पटेल के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक विपिन जैन ने कहा कि मंत्री का बयान निंदनीय है और उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पूरे जिले में चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वॉटर कैनन से आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प हो गई। इस मौके पर पूर्व विधायक पुष्पा भारती, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह गुर्जर, जगदीश धनगर, मीडिया प्रभारी समर सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X