{"_id":"67ab3592f0d4a746f50852cf","slug":"honeytrap-made-a-video-with-a-woman-by-showing-a-knife-to-the-farmer-then-got-the-house-registered-on-the-stamp-mandsaur-news-c-1-1-noi1351-2616012-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honeytrap: किसान को चाकू दिखा महिला के साथ बनाया वीडियो, फिर स्टांप पर नाम करवा लिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Honeytrap: किसान को चाकू दिखा महिला के साथ बनाया वीडियो, फिर स्टांप पर नाम करवा लिया घर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: मंदसौर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार
दो लोगों ने महिला मित्र के साथ मिलकर दो किसान को झांसा देकर अपने घर बुलाया। यहां मारपीट कर चाकू दिखाया और एक के कपड़े उतरवाकर महिला के साथ वीडियो बना लिया। फिर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की।
थाना वायडी नगर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर शहर के इंद्रा कॉलोनी में दो आरोपियों ने अपनी महिला साथी के साथ मिलकर दो किसान को झांसा देकर अपने घर बुलाया। यहां मारपीट कर चाकू दिखाया और एक के कपड़े उतरवाकर महिला के साथ वीडियो बना लिया। फिर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। नहीं देने पर किसान से स्टाम्प पर 10 लाख रुपये की उधारी की लिखापढ़ी और उसका घर तक आरोपियों ने अपने नाम करवा लिया। पीड़ित किसान ने अपने साथी के साथ वायडी नगर थाने जाकर शिकायत की तो मामला प्रकाश में आया। जांच के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपी सहित अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Trending Videos
वायडी नगर थाना प्रभारी संदीप मंगोलिया ने बताया कि पीड़ित ओमप्रकाश कृषि उपज मंडी तोल कांटे पर आया था। लेकिन यहां इसे जगदीश राव मिला और अपने साथ घर पर ले गया और यहां महिला से मिलवा दिया। इसी दौरान ओमप्रकाश ने साथी गोपाल को भी बुला लिया। तभी आरोपी जगदीश ने अपने साथी विक्रम को भी बुलाया और प्लान के अनुसार किसान ओमप्रकाश और साथी गोपाल के साथ मारपीट कर इन्हें घर में बंधक बना लिया। यहां जबरन चाकू दिखाकर इनके कपड़े उतरवाएं और महिला के साथ वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल
थाना प्रभारी मंगोलिया ने बताया कि आरोपी जगदीश राव और विक्रम राठौर ने वीड़ियो बनाने के बाद ओमप्रकाश और गोपाल से 10 लाख रुपये मांगे। नहीं देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने और बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी। जब दोनों ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने नई तरकीब लगाई।
नाम करवा लिया किसान का मकान
आरोपी दोनों पीड़ित को महाराणा प्रताप बस स्टैंड स्थित ई-स्टांप वाले के यहां पर ले गए। यहां स्टाम्प पर लिखवाया कि मैंने तुम्हे 2 माह पूर्व 10 लाख रुपये दिए थे। अगर नहीं दिए तो राजाखेड़ी वाला 10 बाय 15 का कच्चा मकान मेरा होगा। बकायदा इसकी मंदसौर कोर्ट में नोटरी भी करवाई। इस दौरान दोनों आरोपी ने दो चेक पर भी जबरन हस्ताक्षर करवाकर 10 लाख रुपये उधारी की लिखापड़ी भी स्टाम्प में लिखवा ली।
पुलिस ने किया केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में आरोपी जगदीश राव पिता रामलाल राव, विक्रम पिता भंवरलाल राठौर दोनों निवासी इंद्रा कॉलोनी तथा अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 308 (6), 351 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।

कमेंट
कमेंट X