{"_id":"67adbbad01c6636789040588","slug":"leopard-enters-the-urban-area-leopard-reaches-outside-the-house-of-former-home-minister-kailash-chawla-mandsaur-news-c-1-1-noi1351-2622903-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: शहरी क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक, पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला के घर के बाहर तक पहुंचा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: शहरी क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक, पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला के घर के बाहर तक पहुंचा तेंदुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: मंदसौर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार
मंदसौर के रिहायशी इलाके में तेंदुए की चहल कदमी देखी गई है। तेंदुआ शहर के किटीयानी कॉलोनी क्षेत्र में मप्र के पूर्व मंत्री कैलाश चावला के घर के बाहर देखा गया। शहर में तेंदुए की उपस्थिति सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला के घर के बाहर सीसीटीवी में नजर आया तेंदुआ
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर के रिहायशी इलाके में तेंदुए की चहल कदमी देखी गई है। तेंदुआ शहर के किटीयानी कॉलोनी क्षेत्र में मप्र के पूर्व मंत्री कैलाश चावला के घर के बाहर देखा गया। शहर में तेंदुए की उपस्थिति का तब पता चला जब कैलाश चावला के बेटे प्रीतेश चावला ने अपने घर के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। तेंदुए की शहर में आमद का यह वीडियो 12 फरवरी की सुबह का है जो सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंदसौर के कीटयानी इलाके से बीती रात एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक तेंदुआ या चीता जैसा जानवर पूर्व मंत्री कैलाश चावला के घर के बाहर घूमता दिखाई दिया। शहर में तेंदुए की दस्तक का तब पता चला जब कैलाश चावला के चौकीदार ने उनके बेटे रिप्पी चावला को बताया कि परसों रात कोई बड़ा जंगली जानवर सा आया था। चौकीदार के कहने पर जब कैलाश चावला के बेटे प्रीतेश चावला ने सीसीटीवी चेक किए तो वीडियो देख सबके होश उड़ गए, उसमे तेंदुए जैसा बड़ा जंगली जानवर साफ नजर आ रहा था। सीसीटीवी देखने पर यह पाया कि जैसे ही चौकीदार के सामने तेंदुआ पहुंचा वैसे ही दोनों एक दूसरे से डर कर भाग गए।
शहर में तेंदुए की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद,अब किटीयानी सहित आस पास के क्षेत्र के रहवासी अपने घर मे लगे सीसीटीवी चेक कर रहे हैं। इस मामले मे जब पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने बताया कि चौकीदार के कहे अनुसार जब हमने चेक किए तो पता चला की परसों रात मे तेंदुए जैसा कोई जंगली जानवर उनकी कॉलोनी में आया था। उस रात कुत्ते भी काफी भौंक रहे थे। माना जा रहा है की यह जंगली जानवर आसपास के इलाको से यहां मंदसौर की कॉलोनी में आ गया हैं। बाद में जब बाहर निकल कर देखा तो पता चला कि तेंदुए ने मोहल्ले में दो कुत्तों का भी शिकार किया है। इस मामले में वन विभाग के कुछ लोग सुबह मौके पर आ गए थे। जो इस जंगली जानवर का पता लगा रहे हैं। साथ ही वन विभाग ने रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक घर से बाहर ना निकलने की एडवाइजरी जारी की।
चीता प्रोजेक्ट पर उठाए सवाल
पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला ने मनासा क्षेत्र मे बन रहे चीता प्रोजेक्ट की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि चीता प्रोजेक्ट में जालियां सही नहीं लगाईं गई हैं। अंदर काफी पशु भी घूम रहे थे। इसके अलावा कैलाश चावला ने इलाके मे जंगली सूअर व नीलगाय को लेकर कहा कि उन्हें पकड़ कर प्रशासन जंगलों में छोड़ दें तो वे जंगली जानवरो की खुराक तो बनेंगे ही साथ ही किसानों की फसल भी इनके नुकसान से बच जाएंगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X