सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lokayukta Ujjain arrested a clerk of the Labour Department while taking a bribe of Rs. 1800

Mandsaur News: श्रम विभाग का बाबू ग्रेच्युटी का ब्याज दिलवाने के लिए ले रहा था 1800 रुपए की रिश्वत, गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर श्रम विभाग के बाबू कैलाश निनामा को ग्रेच्यूटी के ब्याज के लिए 1800 रुपये रिश्वत लेते हुए उज्जैन लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फरियादी भगवतीलाल की शिकायत पर कार्रवाई हुई। आरोपी पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Lokayukta Ujjain arrested a clerk of the Labour Department while taking a bribe of Rs. 1800
लोकयुक्त टीम की गिरफ्त में आरोपी कैलाश निनामा
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर के श्रम विभाग कार्यालय में पदस्थ बाबू कैलाश निनामा को ग्रेच्यूटी के ब्याज दिलवाने के लिए 1800 रुपये रिश्वत लेते हुए उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त निरीक्षक राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ कि निनामा ने विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी भगवतीलाल चौहान से ढाई हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

Trending Videos

शिकायत और कार्रवाई का विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरियादी भगवतीलाल चौहान, जो इंदिरा नगर मंदसौर के निवासी हैं, जुलाई 2017 में विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें ग्रेच्यूटी विलंब से मिली, जिसके ब्याज के लिए उन्होंने जनवरी 2024 में श्रम विभाग में आवेदन दिया था। श्रम विभाग ने उनके पक्ष में 97,454 रुपये का आदेश दिया, लेकिन विद्युत विभाग ने इस आदेश को चुनौती दी थी, जिसे इंदौर श्रम आयुक्त कार्यालय ने खारिज कर दिया। इसके बाद भगवतीलाल ब्याज की राशि प्राप्ति के लिए श्रम विभाग के बाबू कैलाश निनामा से मिले, जिसने इसके लिए 2500 रुपये की रिश्वत की मांग की।

भगवतीलाल ने 19 फरवरी 2025 को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा को इस रिश्वत की शिकायत दर्ज कराई। सत्यापन के बाद शिकायत सही पाई गई, और शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने श्रम विभाग कार्यालय में कार्रवाई की। जैसे ही फरियादी ने 1800 रुपये रिश्वत के रूप में दिए, लोकायुक्त टीम ने निनामा को रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
लोकायुक्त द्वारा आरोपी कैलाश निनामा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश है और लोकायुक्त की मुस्तैदी को दर्शाती है।
 

लोकयुक्त टिम की गिरफ्त में आरोपी कैलाश निनामा

लोकयुक्त टिम की गिरफ्त में आरोपी कैलाश निनामा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed