सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur Crime: Dhaba operator shot in enmity, crossfire, cousin commits fatal attack

Mandsaur Crime: रंजिश में ढाबा संचालक को मारी गोली, हुई आर-पार, ममेरे भाई ने किया जानलेवा हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर में ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गोली उसके पैर से आर-पार निकल गई। पुरानी रंजिश में ममेरे भाई ने ही गोलियां चलाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Mandsaur Crime: Dhaba operator shot in enmity, crossfire, cousin commits fatal attack
मंदसौर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती ढाबा संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फोरलेन मार्ग स्थित रजवाड़ी ढाबा संचालक को बुधवार रात 8:30 बजे के करीब ढाबे में घुसकर गोली मार दी गई। घटना में घायल कृष्णपाल उर्फ केपी बन्ना को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक जांच में केपी की हालत खतरे से बाहर बताई है। 
Trending Videos


घायल के अनुसार हमलावरों ने दो फायर किए। इसमें एक गोली जांघ में आर-पार हो गई है। गोली मारने के पीछे पैसे की लेन-देन और पुरानी रंजिश होने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलने पर सीएसपी सतनामसिंह, नई आबादी टीआई वरुण तिवारी, कोतवाली टीआई पुष्पेन्द्र राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान करनी सेना के भी कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फोरलेन मार्ग स्थित रजवाड़ी ढाबा संचालक कृष्णपाल उर्फ केपी बन्ना पिता लक्ष्मणसिंह भाटी उम्र 30 निवासी ग्राम टोलखेड़ी थाना दलौदा बैठा हुआ था। तभी अचानक आए हमलावर ने पिस्टल से फायर कर दिए। केपी बन्ना ने भी हमलावर पर मोबाइल फेंका। लेकिन गोली केपी के जांघ में लगी। इसके बाद हमलावर भाग गए। ढाबे पर काम करने वाले पर्वतसिंह और रिश्तेदार लोकेन्द्र सहित अन्य लोग केपी को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान ये जानकारी सामने आई है कि गोली जांघ पर लगकर आर पार हो गई है।

मामा के लड़के ने ही मारी गोली
घायल कृष्णपाल ने पुलिस को बताया कि गोली मामा के लड़के शिवराजसिंह उर्फ भोमू पिता विक्रमसिंह निवासी चांदाखेड़ी ने मारी है। इसके साथ दो-तीन अन्य लोग भी थे। प्राथमिक तौर पर पुरानी रंजिश एक कारण बताया है। जबकि लेन-देन का विवाद होने की जानकारी की चर्चा भी अस्पताल में थी।

मामले की कर रहे जांच
नई आबादी थाना टीआई वरुण तिवारी ने बताया कि रजवाड़ी ढाबा के संचालक के पांव में एक गोली लगी है। गोली उसके मामा के लड़के द्वारा मारने की जानकारी सामने आई है। शिवराजसिंह राजपुत और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed