{"_id":"66fc036e4040c8dac6089a52","slug":"mandsaur-middle-aged-man-beaten-naked-on-suspicion-of-illicit-relationship-police-calling-it-election-rivalry-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: अवैध संबंध की शंका में अधेड़ व्यक्ति को नग्न कर पीटा, पुलिस बता रही चुनावी रंजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: अवैध संबंध की शंका में अधेड़ व्यक्ति को नग्न कर पीटा, पुलिस बता रही चुनावी रंजिश
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार
अवैध संबंध की शंका में एक अधेड़ व्यक्ति को नग्न कर पीटने का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस इस मामले को चुनावी रंजिश बता रही है।
नग्न कर पीटते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में एक अधेड़ व्यक्ति को अवैध संबंध की शंका में नंगा कर पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने उक्त वीडियो 28 सितंबर का होना बताया है। पुलिस इस मामले को चुनावी रंजिश बता रही है। मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत पर क्रास प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
Trending Videos
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय हंसराज पटेल पाटीदार की नंगा करके पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 28 सितंबर की बताई जा रही है, जिसमें हंसराज पटेल पाटीदार के साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद पुलिस ने हंसराज की शिकायत पर मारपीट करने वाले मयंक, सौरभ और पवन पाटीदार के खिलाफ साधारण धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के पीछे अवैध संबंध के शक को मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में इसे चुनावी रंजिश का मामला बताया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज करते हुए हंसराज पटेल पाटीदार और जितेंद्र पाटीदार के खिलाफ भी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 115 (2), 351 और 33 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

कमेंट
कमेंट X