{"_id":"67389e4436e7915dee07fdee","slug":"mandsaur-news-parents-performed-the-gorni-ceremony-of-their-living-daughter-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: जिंदा बेटी का किया गोरनी कार्यक्रम, शोक पत्रिका भी छपवाई, किया धूप ध्यान, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: जिंदा बेटी का किया गोरनी कार्यक्रम, शोक पत्रिका भी छपवाई, किया धूप ध्यान, जानें पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 16 Nov 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार
युवती ने घर से बिना बताए प्रेम विवाह किया और जब पुलिस उसे वापस लाई, तो उसने परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया। इस घटना से आहत परिजनों ने रिश्तेदारों और समाजजनों को शोक पत्रिका भेजकर 300 लोगों के साथ यह आयोजन किया।
जिंदा बेटी का गोरनी कार्यक्रम करते परिवार के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर में एक जीवित युवती को मृत मानकर परिजनों ने उसका गोरनी का कार्यक्रम आयोजित किया। इतना ही नहीं समाजजनों और रिश्तेदारों को आमंत्रित करने के लिए परिजनों ने बकायदा शोक पत्रिका भी छपवाई। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व हमारी लड़की बिना बताए घर से चली गई और उसने प्रेम विवाह कर लिया। पुलिस उसको वापस लेकर आई तो उसने परिजनों को पहचानने से इनकार कर दिया। यही कारण है कि हमने भी उसको मृत मानकर उसका हिंदू रीति रिवाज के अनुसार गोरनी का कार्यक्रम आयोजित किया है।
Trending Videos
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम दलावदा निवासी रानू उर्फ सरस्वती दिनांक 12 नवम्बर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। लड़की के घर से चले जानी की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी, जिसके बाद थाने पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने प्रेम विवाह कर लिया है। पुलिस जब युवती को तलाश कर सीतामऊ थाने लेकर आई तो युवती रानू ने परिजनों को पहचानने से इनकार कर दिया। साथ ही युवती के पुलिस को अपने बयान में कहा कि मैंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। मेरा मेरे परिजनों से कोई वास्ता नहीं है। इसके चलते युवती के परिजनों ने युवती को मृत मानकर उसकी गोरनी का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में करीब 300 लोग शामिल हुए। परिजनों ने गोरनी के कार्यक्रम में रिश्तेदारों को आमंत्रित करने के लिए बकायदा शोक पत्रिका भी छपवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन बेटी के घर से भागने पर परिजनों को होना पड़ता है शर्मिंदा
युवती रानू के भाई ने कहा कि मेरी बहन बिना बताए घर से चली गई थी। बाद में हमें पता चला कि उसने प्रेम विवाह कर लिया है। युवती के भाई ने कहा कि यह कार्यक्रम आयोजित करने का एक ही उद्देश्य है कि कोई भी बहन अपने भाई व परिजनों के साथ ऐसा न करे। बहन बेटी अपने परिवार की इज्जत का भी ख्याल रखे। बहन बेटी के घर से भागकर शादी करने पर परिजनों को शर्मिंदगी का सामान करना पड़ता है।

कमेंट
कमेंट X