{"_id":"66ffe74449fa60a94e02832f","slug":"mandsaur-news-police-arrested-four-miscreants-of-mevati-gang-who-were-planning-to-rob-a-pipe-factory-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: पुलिस ने मेवाती गैंग के चार बदमाशों को पकड़ा, पाइप फैक्ट्री में लूट की रच रहे थे साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: पुलिस ने मेवाती गैंग के चार बदमाशों को पकड़ा, पाइप फैक्ट्री में लूट की रच रहे थे साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए पाइप और 20 लाख रुपये का एक आईशर ट्रक बरामद किया। आरोपियों ने बड़वानी जिले से नल जल योजना के पाइप चुराए थे।
पुलिस की गिरफ्त में मेवाती गैंग के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस ने पाइप फैक्ट्री पर लूट/डकैती कि योजना बनाते हुए सीतामऊ फाटक ओवर ब्रिज के नीचे से कैथल(हरियाणा) और अलवर (राजस्थान) की मेवाती अन्तराज्यीय गैंग के चार शातिर बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़वानी जिले से चुराए 30 लाख रुपये मूल्य के नल जल योजना के पाइप बरामद किए हैं।
Trending Videos
मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम पर शुक्रवार दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नईआबादी थाने पर पदस्थ सुनील सिंह तौमर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की सीतामऊ फाटक ब्रिज के पास चार बदमाश बैठे हैं, जो सीतामऊ रोड स्थित पाइप फैक्ट्री में लूट की साजिश बना रहै हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वरुण तिवारी के नेतृत्व में सउनि सुनील सिंह तौमर द्वारा टीम के साथ दबिश देकर कैथल (हरियाणा) और अलवर (राजस्थान) के मेवाती गैंग के चार शातिर बदमाशों आशु पिता खुर्शीद मेवाती उम्र 48 साल, नाबीद पिता खुर्शीद मेवाती उम्र 26 साल, मोहम्मद सैफ पिता आशु मेवाती उम्र 20 साल तीनों निवासी फुलवास थाना तिजारा जिला केथल हरियाणा तथा अली मो. पिता जैतुन मेव उम्र 30 साल निवासी जयसिंहपुरा थाना बडोदामैंव जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़वानी जिले के नांगलवाड़ी से चुराए गए नलजल योजना के 60 पाइप और एक आईशर ट्रक कीमती 20 लाख रुपये एवं 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध शराब जब्त की। आरोपियों के पास से पुलिस धारदार तलवारें और मिर्च पावडर सहित अन्य सामग्री भी जब्त की है।
रेकी कर बनाते थे लूट की योजना
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मेवात हरियाणा की अन्तराज्यीय गैंग बनाकर ट्रक लेकर लगातार रेकी करते हैं। जहां पर नल जल योजना के पाइप मिलते हैं उनको रात्रि में चुराकर ट्रको में भर लेते थे। आरोपियों के द्वारा थाना भानपुरा थाना रतनगढ़ जिला नीमच तथा बड़वानी जिले के नांगलवाड़ी थाना क्षेत्र से चोरी की वारदात करना कबुला है, आरोपियों से जब्त पाइप आरोपियों के द्वारा नांगलवाडी बडवानी थाना क्षेत्र से चोरी किए हैं। वापसी पर मंदसौर से गुजरते हुए सीतामऊ रोड स्थित पाईप फैक्ट्री पर लूट की योजना बना रहे थे। इसके पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

कमेंट
कमेंट X