{"_id":"66e6ec947686ae37520b275d","slug":"mandsaur-news-two-rajasthani-youths-caught-with-rs-10-lakh-from-sbi-atm-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: एसबीआई एटीएम से 10 लाख रुपये के साथ दो राजस्थानी युवक पकड़े गए, चार एटीएम कार्ड भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: एसबीआई एटीएम से 10 लाख रुपये के साथ दो राजस्थानी युवक पकड़े गए, चार एटीएम कार्ड भी बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार
मंदसौर के मुखर्जी चौक स्थित एसबीआई एटीएम से पुलिस ने दो राजस्थानी युवकों को पकड़ा, जिनके पास 10 लाख रुपये नकदी और कई एटीएम मिले। युवकों ने बताया कि यह राशि प्रतापगढ़ के व्यापारी अली टीनवाला बोहरा ने दी थी। पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया है।
कोतवाली मंदसौर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहर के मुखर्जी चौक स्थित एसबीआई एटीएम के अंदर से पुलिस ने दो राजस्थानी युवक को पकड़ा। इनके कब्जे से 10 लाख रुपये नकदी से भरा बैग मिला। इनके पास तलाशी में चार-पांच एटीएम भी मिले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवक ने उक्त नकदी राजस्थान प्रतापगढ़ निवासी अली टीनवाला बोहरा द्वारा देना बताया है। कोतवाली पुलिस ने फिलहाल नकदी मालखाने में रख ली है। सोमवार को उक्त राशि आईटी अधिकारियों को सौंपी जएगी। आगे की जांच अब आईटी विभाग करेगा।
Trending Videos
मंदसौर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक शहर के मुखर्जी चौक स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में खड़े है। वहीं बार-बार अंदर-बाहर हो रहे है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक पूछताछ में मौके पर मिले युवकों ने अपना नाम केशव मीणा, रायला मीणा दोनों निवासी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान का होना बताया। इनके पास से पुलिस को प्रारंभिक जांच में तीन से चार एटीएम मिलें। पुलिस को शंका हुई कि दोनों राजस्थानी किसी वारदात को अंजाम देने वाले तो नही थे। इसी दौरान एटीएम कक्ष के अंदर इनके द्वारा रखा गया करीब 10 लाख रूपए से भरा बैग भी मिला। इसके बाद पुलिस युवकों से पूछताछ में जुटी और नगदी को जब्ती में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अली बोहरा ने भेजा था 10 लाख देकर
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में राजस्थानी युवकों ने बताया कि उन्हें ये राशि एटीएम में टुकड़ों-टुकड़ों में डालने के लिए प्रतापगढ़ निवासी व्यापारी अली टीनवाला बोहरा ने दी है। इसके बाद अली बोहरा को बुलाकर पूछताछ की गई। अली ने उक्त राशि स्वयं की होना स्वीकार किया। लेकिन पुलिस के सामने नगदी के पुख्ता दस्तावेज पेश नही कर पाया। सूत्रों की माने तो अली बोहरा ने इस दौरान लेन-देन कर मामला निपटाने का प्रयास भी किया। मामला पूरी तरह से जम नही पाया। नगदी पुलिस ने जब्ती में ले ली।
10 लाख क्यों दिए बड़ा सवाल?
अली बोहरा ने आखिर दो राजस्थानी युवक को 10 लाख रुपये नगद क्यों दिए? आखिर उक्त राशि टुकड़े-टुकड़े में किसके खातें में डाली जा रही थी? कहीं हवाला कारोबार का पैसा तो नही था? आखिर दो युवक पर इतना बड़ा भरौसा क्यों दिखाया? ऐसे कई सवाल है जो सोमवार को आईटी विभाग के जहन में भी होंगे। फिलहाल पुलिस अधिकारी के पास इसका जवाब नहीं मिला?

कमेंट
कमेंट X