सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur On charges of molesting woman young man was paraded half naked

Mandsaur: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक को अर्धनग्न कर घुमाया, मुख पर कालिख पोत जूते-चप्पल की माला पहनाया

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 02 Oct 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोप है कि युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस ने मामले में छेड़खानी का प्रकरण दर्ज कर लिया था।

Mandsaur On charges of molesting woman young man was paraded half naked
युवक को अर्धनग्न कर घुमाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक दलित युवक को बेल्ट से पीटकर उसके मुख पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया जा रहा है। आरोप है कि उक्त युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस ने मामले में छेड़खानी का प्रकरण दर्ज कर लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मारपीट कर युवक को कालिख पोतकर घुमाने वाले पिता पुत्र के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। 

Trending Videos


मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के भेसोदामंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम आकी में एक युवक की महिला से बेल्ट से पिटाई करवाकर उसके मुख पर कालिख पोतकर जूते चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। उक्त युवक अर्जुन मेघवाल पर आरोप है कि उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद महिला के परिजनों ने अर्जुन को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर उसके मुख पर कालिख पोतकर जूते चप्पल की माला पहनाकर कर उसे गांव में घुमाया। घटना 29 सितंबर की बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो संज्ञान में आने के बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
भेसोदामंदी चौकी प्रभारी मूलचंद धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 सितंबर को अर्जुन मेघवाल ने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। मामले में शिकायत पर अर्जुन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर अर्जुन के साथ मारपीट करने और मुख पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद बालचंद गुर्जर और रामेश्वर गुर्जर दोनों निवासी ग्राम आकी के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर दोनों को राउंडअप कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed