सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minister Kailash Vijayvargiya, who came to attend the Somayagya

MP: सोमयज्ञ में शामिल हुए मंत्री विजयवर्गीय, कहा- भस्मासुर जैसे नेताओं को बचाने के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Thu, 17 Apr 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार

नेशनल हेराल्ड मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान कोर्ट के आदेश पर 2012 में ईडी को जांच के आदेश दिए गए थे। ईडी ने जांच कर चार्जशीट दायर की है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी या भाजपा सरकार की कोई भूमिका नहीं है। लेकिन, कांग्रेस नौटंकी कर रही है।

Minister Kailash Vijayvargiya, who came to attend the Somayagya
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमयज्ञ में दी आहुति
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर के कलाखेत मैदान में चल रहे महा सोमयज्ञ में शामिल होने के लिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को मंदसौर पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां देकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने यज्ञशाला की परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है।   

Trending Videos


मंत्री कैलाश ने कहा कि मंदसौर के लोग बड़े ही सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें ईश्वरीय लीला का लाभ मिल रहा है। इस यज्ञ की अग्नि और उससे निकलने वाला धुआं जहां तक पहुंचेगा, वहां की प्रकृति में संपन्नता होगी। यह यज्ञ हिंसात्मक प्रवृत्ति को रोकने वाला, विश्व शांति और भारत की समृद्धि के लिए है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल आटोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बंगाल की मैडम कुछ नहीं कर रहीं', हिंसा पर प्रदीप मिश्रा का CM ममता पर हमला, कहा-बुद्धि सही करने के लिए...

कांग्रेस भस्मासुर जैसे नेताओं को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रही
नेशनल हेराल्ड मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान कोर्ट के आदेश पर 2012 में ईडी को जांच के आदेश दिए गए थे। ईडी ने जांच कर चार्जशीट दायर की है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी या भाजपा सरकार की कोई भूमिका नहीं है। हां, यदि हमने जांच शुरू की होती, तो हम दोषी होते। लेकिन, कांग्रेस नौटंकी कर रही है। वह भस्मासुर जैसे भ्रष्ट नेताओं को बचाने के लिए सड़क पर उतर रही है। मैं समझता हूं कि यह कांग्रेस को बहुत महंगा पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: प्रदेश का सबसे लंबा डिजिटल अरेस्ट, 26 दिन तक ठगों के चंगुल में रहे स्वामी सुप्रदिप्तानंद, 2.5 करोड़ गंवाए

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा प्रायोजित  
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि यह हिंसा पूरी तरह से प्रायोजित है और मुख्यमंत्री के संरक्षण में हो रही है। मुख्यमंत्री स्वयं इसे करा रही हैं, क्योंकि वहां केवल 30 प्रतिशत हिंदू हैं। मुझे भी वहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने घेर लिया था। वह क्षेत्र बहुत ही खतरनाक है। वहां से स्मगलिंग होती है और घुसपैठिए भी बड़ी संख्या में आते हैं। जिस स्थान पर दंगे हुए हैं, वह बांग्लादेश की सीमा से मात्र 60 से 70 किलोमीटर दूर है। यही कारण है कि इस क्षेत्र से मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी होती है, जो नक्सलियों तक पहुंचती है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है। मुझे लगता है कि अब जनता को समझ में आ गया होगा कि ममता जी को वोट देने का मतलब क्या है। लोग अब समझ रहे हैं, इसलिए आने वाले चुनाव में ममता सरकार का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed