MP: बारावफात जुलूस के मौके पर मंदसौर में बवाल, मंदिर पर अज्ञात शख्स ने फेंका पत्थर; भारी पुलिस बल तैनात
MP: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर मंदसौर में बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान किसी अज्ञात शख्स ने हनुमान मंदिर पर पत्थर फेंका। पत्थर लगने से एक व्यक्ति घायल भी हो गया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सोमवार को जमकर बावल हुआ। दरअसल, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर शहर में जुलूस निकाली जा रही थी। आरोप है कि इस जुलूस के दौरान किसी अज्ञात शख्स ने हनुमान मंदिर पर पत्थर फेंका। पत्थर लगने से एक व्यक्ति घायल भी हो गया है। इसके बाद माहौल गरमा गया। बात बिगड़ता देख लोगों ने इलाके की दुकाने भी बंद कर दी। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
कलेक्टर एसपी ने किया नगर भ्रमण
मंदिर पर हुए पथराव के बाद कलेक्टर अदिति गर्ग और एसपी अभिषेक आनंद टीम के साथ नगर भ्रमण पर निकले और लोगों को शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा की कोई भी व्यक्ति भ्रामक जानकारी ना फैलाए नगर के धारा 144 पहले से लगी हुई है। कोई भी व्यक्ति अगर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में जो मूर्ति खंडित करने जैसी अफवाह उड़ाई जा रही है वह पूर्णतः असत्य है। पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जैसे तथ्य सामने आएंगे उस अनुसार कार्यवाही की जाएगी। शहर में हर तरफ पुलिस बल तैनात किया गया है।
मंदिर पुजारी ने कहा पथराव का विरोध करने पर किया विवाद
बस स्टैंड स्थित बड़े बालाजी मंदिर के पुजारी शरद द्विवेदी ने कहा की ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांति पूर्वक निकल रहा था। इसी दौरान जुलूस के स्वागत के लिए बस स्टेंड पर खड़ी बस की तरफ से एक पत्थर आया जो मंदिर परिसर में मौजूद एक व्यक्ति के सर पर लगा, जिससे वह घायल हो गया। जब हमने इसका विरोध किया तो जुलूस में शामिल लोग विवाद करने लगे और उसके बाद मंदिर पर पत्थर सहित जूते चप्पल भी फेंके गए। जिसके बाद भगदड़ मच गई। कोतवाली थाने पर मामला दर्ज करवाया है।
हिंदू संगठन के लोगो ने की कार्रवाई की मांग
हिंदू संगठन के विनय दुबेला और गौरव अग्रवाल ने बताया की ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान बस स्टैंड स्थित बड़े बालाजी मंदिर पर पथराव किया गया, जिसमे मंदिर के पुजारी को चोट आई है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। हमारे पास सूचना आई थी की इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। पुलिस विभाग का भी अपना इंटलीजेंस है हमें नहीं पता की पुलिस प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया या नहीं दिया। बस स्टैंड पर जो बस खड़ी थी, उसके ऊपर से पथराव किया गया। सीसीटीवी चेक किए जाए तो सब सामने आ जाएगा। मंगलवार को अनंत चतुर्दशी है जिसका हिंदू समाज शांति पूर्ण तरीके से आयोजन करेगा। उसके बाद अगर पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई नहीं की तो हिंदू समाज बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति तय करेगा।

कमेंट
कमेंट X