{"_id":"66e2f391794e8f420a0b1a73","slug":"police-of-two-police-stations-arrested-six-accused-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur Crime: दो थाना पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की 15 बाइक भी की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur Crime: दो थाना पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की 15 बाइक भी की बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Mandsaur: शहर कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं वायडी नगर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल सहित धारदार हथियार बरामद किए है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने गुरुवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया की सिटी कोतवाली व वायडी नगर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए थाना वायडी नगर पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते हुये 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे चोरी की 6 मोटरसाइिकल तथा थाना शहर कोतवाली पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
Trending Videos
डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की बाइक बरामद
वायडी नगर थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना पर बुगलिया पूल के नीचे से डकैती की योजना बनाते हुए कमल पिता भरतलाल बावरी उम्र 20 साल निवासी अवलेश्वर थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ़, प्रहलाद पिता जगदीश बावरी उम्र 21 साल निवासी बाँसखेडी थाना नारायणगढ़ मन्दसौर, अर्जुन पिता भेरूलाल जाति बावरी उम्र 19 साल निवासी कनघट्टी थाना पिपलियामण्डी मन्दसौर, प्रहलाद पिता तुलसीराम बावरी उम्र 18 साल निवासी रेवास देवडा को गिरफ्तार कर आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी प्रकार शहर कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी सुनिल पिता भेरुलाल मालवीय उम्र 32 साल एवं जितेन्द्र उर्फ जीतु पिता रामलाल देवडा उम्र 28 साल निवासी ग्राम ढिकनिया थाना सीतामउ जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने मंदसौर सहित अन्य जिलों में बाइक चोरी की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 9 मोटर साइकिल बरामद की। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया गया कि उन्होंने यह मोटर साइकिले मंदसौर के विभिन्न स्थानों तथा इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा, जावरा शहर, आलोट सहित अन्य क्षेत्रों से चोरी करना बताया।

कमेंट
कमेंट X