सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rishabh Chaudhary ranks 28th in the country, achieved this position without coaching

UPSC 2024 Result: ऋषभ चौधरी की देश में 28वीं रेंक, बिना कोचिंग के किया मुकाम हासिल

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर के गरोठ के रहने वाले ऋषभ चौधरी ने UPSC परीक्षा में 28वी रैंक हासिल की है। ऋषभ ने बिना कोचिंग किए ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने रोजाना 8 घंटे पढ़ाई की।  ऋषभ की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

Rishabh Chaudhary ranks 28th in the country, achieved this position without coaching
दादा, दादी और मां के साथ ऋषभ चौधरी
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर  के गरोठ के रहने वाले ऋषभ चौधरी ने UPSC परीक्षा में 28वी रैंक हासिल की है। ऋषभ ने बिना कोचिंग किए  घर पर ही रोजाना 8 घंटे पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है। ऋषभ की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।  ऋषभ यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौधरी परिवार के दूसरे बेटे है। इसके पहले उन्हीं के चाचा के बेटे अभिनव चौधरी ने साल 2020 में 238 वीं रैंक हासिल की थी। अभिनव चौधरी फिलहाल महाराष्ट्र के पुणे में डिफेंस ऑडिट में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।
Trending Videos

ये भी पढ़ें-आयुषी की सातवीं रैंक, रोमिल-ऋषभ ने किया कमाल, MP से इनका भी हुआ चयन; किसे मिला कौन सा स्थान?
विज्ञापन
विज्ञापन



ऋषभ चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने चाचा के बेटे अभिनव चौधरी से प्रेरणा हासिल की। उन्होंने  बिना कोचिंग के घर पर अध्ययन किया। किताबों के लिए इंटरनेट का सहारा लिया। इस सफलता के लिए दैनिक जीवन को अनुशासन में बांधा। उनका पहले प्रयास में   2022 में प्रिलिम्स क्लियर नहीं हुआ था। वहीं दूसरे चरण में 2023 की मुख्य परीक्षा में असफल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने खूब मेहनत की ओर साल 2024 में तीसरी बार प्रयास करने पर उन्हें  सफलता मिली।  ऋषभ के पिता मनोज चौधरी का 2023 में निधन हो चुका है, परिवार का ट्रांसपोर्ट और बीमा का व्यवसाय है।


 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed