{"_id":"67d83f62ce5fbe63ba08f137","slug":"tension-arose-due-to-finding-a-carcass-of-a-cow-in-a-mutilated-state-administration-removed-the-meat-selling-stalls-mandsaur-news-c-1-1-noi1351-2735416-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: चंदवासा में गोवंश का शव मिलने पर तनाव, प्रशासन ने मांस की दुकानों पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: चंदवासा में गोवंश का शव मिलने पर तनाव, प्रशासन ने मांस की दुकानों पर की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: मंदसौर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
सार
सोमवार को पूरे दिन बाजार बंद रहा और कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद करवाया। शाम को हिंदू संगठनों ने गरोठ एसडीएम और एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के नेताओं ने एक समुदाय विशेष पर आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई और अवैध निर्माण ध्वस्त करने की मांग की।
विरोध दर्ज कराते हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चंदवासा में गत रात क्षत-विक्षत अवस्था में गोवंश मिलने से तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। हिंदू संगठनों के लोगों ने विरोध दर्ज करवाते हुए सोमवार को चंदवासा बंद का आह्वन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मंदसौर जिले के ग्राम चंदवासा में क्षत-विक्षत अवस्था में गोवंश का शव मिलने से तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और विरोध दर्ज करवाते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
सोमवार को घटना के विरोध में हिन्दू संगठनों द्वारा चन्दवासा बंद का आह्नान किया गया। उसके चलते शाम तक चंदवासा बंद रहा। दिनभर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता बाजार में घूमते रहे और खुली दुकानों को बंद करवाया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।
सोमवार शाम को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गरोठ एसडीएम चंद्र सिंह सोलंकी और एडिशनल एसपी हेमलता कुरील को ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद बाजार खुलने लगे। ज्ञापन में हिंदू संगठन के नेता खुमान सिंह ने आरोप लगाया कि एक समुदाय विशेष ने गाय को काटकर उसका मांस भक्षण किया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की मांग की। साथ ही नगर में मांस विक्रय की अवैध गुमटियों को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे लगातार इस तरह की घटनाओं की शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
ये भी पढ़ें- सीएम के प्रोटोकॉल में रोके गए रास्ते, मरीज की मौत, परिजनों का आरोप समय से नहीं पहुंच पाए अस्पताल
हिंदू संगठन की मांग और तनाव को देखते हुए प्रशासन ने नगर में मांस विक्रय करने वाली अवैध गुमटियों पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से गुमटियों को हटाया। गरोठ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। प्रशासन द्वारा अवैध गुमठी धारकों का अतिक्रमण हटाया गया है। कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X