Mandsaur News: आंखों के सामने बदली ज्वेलरी, बदमाशों ने ज्वेलर्स को लगाया तीन लाख का चूना, अब पुलिस कर रही तलाश
गरोठ में एक महिला और उसके साथ आए दो युवक नकली जेवरात देकर ज्वेलर्स से तीन लाख रुपये ले गए। आरोपियों ने दुकानदार को पहले असली जेवर दिखाए और फिर मौका लगते ही उन्हें बदल दिया।
विस्तार
मंदसौर जिले के गरोठ में ज्वेलर्स की दुकान पर आई महिला सहित दो बदमाशों ने ज्वेलर्स की आंखों के सामने असली ज्वेलरी बदलकर नकली थमा दी। बदमाश ज्वेलर्स को तीन लाख की चपत लगाकर फरार हो गए। शंका होने पर ज्वेलर्स ने जांच की तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद व्यापारी थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज बारिश नहीं होगी, रीवा और सीधी समेत कई जिलों में आंधी के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम
जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के गरोठ बस स्टैंड स्थित सांवलिया ज्वेलर्स पर एक महिला दो युवकों के साथ पहुंची। उन्होंने सोने-चांदी के जेवर दिखाकर कहा कि पैसों की सख्त जरूरत है। दुकानदार ने जेवर चेक कर 3 लाख रुपए दे दिए। इस दौरान बदमाश असली जेवर अपने पास रखकर नकली जेवर दुकानदार को थमा गए। उनके जाने के बाद दुकानदार ने जेवर की जांच किए तो वे नकली निकले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज महाजन ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा और उसकी मां पर फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति मामले में एफआईआर
चार महीने में दूसरी बड़ी वारदात
नगर में 4 महीने में यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले पोस्ट ऑफिस एजेंट का 10 लाख रुपये से भरा बैग बदमाश ले उड़े थे। व्यापारियों का कहना है कि नगर में छोटी-मोटी घटनाएं रोज हो रही हैं।
ये वीडियो भी देखिए...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X