{"_id":"67b34f84b61be5b62c0255fc","slug":"theft-incident-in-police-houses-locks-of-houses-of-5-policemen-broken-mandsaur-news-c-1-1-noi1351-2638344-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: पुलिस कॉलोनी में चोरों का धावा, पांच घरों के ताले तोड़े; खाली मकानों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: पुलिस कॉलोनी में चोरों का धावा, पांच घरों के ताले तोड़े; खाली मकानों को बनाया निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: मंदसौर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार
वायडी नगर थाना प्रभारी संदीप मंगोलिया ने बताया कि जिन मकानों में चोरी हुई, वे पुलिसकर्मियों की तैनाती अन्य जिलों में होने के कारण खाली पड़े थे। चोर ताले तोड़कर घरों में घुसे और सामान बिखेर दिया, लेकिन कीमती वस्तुएं नहीं होने के कारण अधिक माल नहीं ले जा सके।
मौके पर जांच करते एफएसएल अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर में बीती रात बदमाशों ने पुलिस कॉलोनी में सेंधमारी कर पांच पुलिसकर्मियों के घरों के ताले तोड़ दिए। इनमें चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की।
Trending Videos
चार पुलिस अधिकारियों के घरों में चोरी
घटना मंदसौर फोरलेन मार्ग स्थित पुलिस कॉलोनी की है, जहां एक ही ब्लॉक में चार घरों के ताले तोड़े गए। इनमें भानपुरा टीआई केएल डांगी, एसआई बापूसिंह बामनिया, एएसआई अंतरसिंह जादौन, एसआई भरत भाभर और एक बाबू के मकान शामिल हैं। इनमें से एक बाबू का घर खाली था, जिससे चोरों को वहां कुछ नहीं मिला, लेकिन अन्य मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाली मकानों को बनाया निशाना
वायडी नगर थाना प्रभारी संदीप मंगोलिया ने बताया कि जिन मकानों में चोरी हुई, वे पुलिसकर्मियों की तैनाती अन्य जिलों में होने के कारण खाली पड़े थे। चोर ताले तोड़कर घरों में घुसे और सामान बिखेर दिया, लेकिन कीमती वस्तुएं नहीं होने के कारण अधिक माल नहीं ले जा सके।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में 5-6 संदिग्ध बदमाश नजर आए हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस कॉलोनी में चोरी बनी चर्चा का विषय
घटना के बाद जब चोरी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो यह चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने सवाल उठाया कि जब पुलिस कॉलोनी में ही चोरी हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? पुलिस अब बदमाशों की पहचान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

कमेंट
कमेंट X