सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Bank unlocked after hours for BJP youth leader; VIP privilege row triggers debate

MP News: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को पेशाब कराने रात में खुलवाए बैंक के ताले, वीआईपी कल्चर पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: Priya Verma Updated Sat, 20 Jun 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

जिस बैंक के दरवाजे आम खाताधारकों के लिए शाम पांच बजते ही बंद हो जाते हैं, वही बैंक रात में नेताओं के लिए खुल गया। मुरैना में टॉयलेट के इस्तेमाल के लिए खोले गए बैंक के तालों ने प्रबंधन और वीआईपी संस्कृति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

MP News:  Bank unlocked after hours for BJP youth leader; VIP privilege row triggers debate
नेताओं के लिए आधी रात को खुले बैंक के ताले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरैना में सत्ता के रसूख का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सिस्टम पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस बैंक के दरवाजे आम खाताधारकों के लिए शाम पांच बजे के बाद बंद हो जाते हैं, उसी बैंक के ताले रात साढ़े आठ बजे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर को टॉयलेट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खोल दिए गए। खास बात यह है कि जहां कार्यक्रम आयोजित था, वहां सभी सुविधाएं मौजूद थीं, इसके बावजूद बैंक खुलवाया गया।


 

जानकारी के अनुसार बुधवार रात भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर मुरैना पहुंचे थे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर उर्फ रामू भैया सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। जीवाजीगंज स्थित गर्ग सेवा सदन में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया था, ये नेता उसी कार्यक्रम में शामिल होने यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि रात करीब साढ़े आठ बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले नेताओं का काफिला व्यवसायिक एवं औद्योगिक सहकारी बैंक के सामने रुक गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में बैंक के मुख्य चैनल गेट और अंदर के दरवाजों के ताले खोले गए। इसके बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, रामू भैया और उनके साथ मौजूद कुछ अन्य लोग बैंक परिसर के अंदर गए और करीब आठ से दस मिनट बाद बाहर निकले। चर्चा है कि नेताओं को टॉयलेट जाने की जरूरत थी, इसलिए बैंक खोला गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दोहरे हत्याकांड का खुलासा: उज्जैन में दामाद ने सास और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

मामले को लेकर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि बैंक से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित गर्ग सेवा सदन में टॉयलेट सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध थीं। ऐसे में रात के समय बैंक खुलवाने की जरूरत क्यों पड़ी, इस पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

प्रबंधन ने दी सफाई
विवाद बढ़ता देख बैंक प्रबंधक अर्जुन सिंह परिहार ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा- नेताओं द्वारा शौचालय के उपयोग के लिए केवल बैंक की गैलरी खुलवाई गई थी। बैंक के मुख्य परिसर या अंदर के हिस्से में कोई नहीं गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कई भाजपा नेता बैंक के भीतर तक गए थे। घटना के बाद बैंक की कार्यप्रणाली और वीआईपी संस्कृति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

आम लोगों के लिए तय समय पर बंद होने वाला बैंक अगर राजनीतिक रसूख के चलते रात में खुलता है, तो स्वाभाविक रूप से सवाल उठते हैं। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर बैंक प्रबंधन और संबंधित जिम्मेदार लोग क्या सफाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed