सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Angry over high electricity bill couple storms electricity department office, beats meter reader with slippers

Morena News: बिजली बिल ज्यादा आने से नाराज दंपती बिजली विभाग के दफ्तर में पहुंचे, मीटर रीडर को चप्पलों से पीटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मौरेना ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Morena News: मुरैना में बिजली बिल ज्यादा आने से नाराज एक दंपती ने बिजली विभाग के दफ्तर में पहुंचकर आउटसोर्स मीटर रीडर के साथ मारपीट की। इस दौरान महिला ने चप्पल उतारकर कर्मचारी को पीटा और जमकर गालियां दीं।

Angry over high electricity bill couple storms electricity department office, beats meter reader with slippers
मीटर रीडर को चप्पलों से पीटते नाराज दंपति तथा मौजूद अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरैना के रामपुर कला इलाके में बिजली बिल ज्यादा आने से नाराज एक दंपती ने बिजली विभाग के दफ्तर में पहुंचकर आउटसोर्स मीटर रीडर के साथ मारपीट कर दी। महिला ने चप्पल उतारकर कर्मचारी को पीटा और जमकर गालियां दीं। बाद में मामला रामपुर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, रामपुर निवासी जय प्रकाश सिंघल और उनकी पत्नी शिल्पी सिंघल मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के स्थानीय कार्यालय पहुंचे। वहां मौजूद आउटसोर्स कर्मचारी मीटर रीडर विनोद कुशवाह से उन्होंने बिल ज्यादा आने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। गाली गलौज के बाद महिला ने चप्पल उतारी और विनोद कुशवाह को मारना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से कार्यालय में अफरातफरी मच गई। मारपीट होते देख अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। काफी मशक्कत के बाद मीटर रीडर को महिला के चंगुल से छुड़ाया जा सका।

पढ़ें- MP Crime: उमरिया में घर में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी; आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि विनोद कुशवाह दंपती के घर मीटर रीडिंग लेने गया था। इसके कुछ ही देर बाद पति-पत्नी कार्यालय पहुंच गए और अधिक बिल का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उस समय क्षेत्र के जेई विवेक जाटव भी मौके पर मौजूद थे। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। मीटर रीडर की शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया।

पुलिस का कहना है कि घटना का वीडियो सामने आया है। उसी के आधार पर केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी राममंत्र गुप्ता ने बताया कि चूंकि पीड़ित कर्मचारी आउटसोर्स है, इसलिए शासकीय कार्य में बाधा की धारा नहीं जोड़ी गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed