फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP Govt School Viral Video Teachers and Students Absent During Class Hours in morena

MP News: सरकारी स्कूल में पढ़ाई या भंडारा? छात्र और शिक्षक रहे नदारद, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

Tue, 18 Aug 2026 11:37 AM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 11:37 AM IST
सार

मुरैना के देवगढ़ स्थित शासकीय मिडिल स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के आसपास ब्रह्म भोज का आयोजन दिखाई दे रहा है। जबकि वीडियो में छात्र और शिक्षक नजर नहीं आ रहे हैं। 

विज्ञापन
MP Govt School Viral Video Teachers and Students Absent During Class Hours in morena
स्कूल परिसर में भंडारे के आयोजन को लेकर उठे सवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुरैना जिले के देवगढ़ से सरकारी स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शासकीय मिडिल स्कूल देवगढ़ से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में विद्यालय के आसपास ब्रह्म भोज का भंडारा आयोजित होता दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि वीडियो में स्कूल के अंदर छात्र और शिक्षक नजर नहीं आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की व्यवस्थाओं और शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन




स्कूल के निर्धारित समय में छात्र और शिक्षक नहीं थे मौजूद
दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्कूलों में बच्चों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई को लेकर भी लगातार जोर दिया जाता है। ऐसे में अगर विद्यालय के निर्धारित समय के दौरान छात्र और शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं हैं, तो यह मामला जांच का विषय बन जाता है। वायरल वीडियो में स्कूल के आसपास भंडारे का आयोजन दिखाई दे रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर स्कूल समय में विद्यालय में पढ़ाई की स्थिति क्या थी और छात्र-शिक्षक कहां थे?
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने दी सफाई
हालांकि, इस पूरे मामले पर शासकीय मिडिल स्कूल के प्रधानाचार्य अजय मौर्य ने सफाई दी है। उनका कहना है कि भंडारा विद्यालय के अंदर आयोजित नहीं किया गया था। उनके मुताबिक, स्कूल के बगल में स्थित मैदान में ब्रह्म भोज का आयोजन किया जा रहा था। प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिसर में भंडारा आयोजित होने की बात से इनकार किया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वायरल वीडियो में स्कूल के समय छात्र और शिक्षक क्यों नजर नहीं आ रहे हैं? क्या उस दौरान विद्यालय में शिक्षण कार्य नियमित रूप से संचालित हो रहा था? क्या छात्र किसी कारण से स्कूल से बाहर थे? और क्या शिक्षकों की उपस्थिति स्कूल के रिकॉर्ड के मुताबिक थी?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा: यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, आठ मजदूरों की मौत और 25 घायल

इन सभी सवालों का जवाब शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल वायरल वीडियो ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed