फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP विधानसभा बजट सत्र: राज्यपाल ने OBC आरक्षण के लिए सरकार की पीठ ठोंकी, बच्चों के लिए अलग बजट आएगा

Mon, 07 Mar 2022 01:14 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 07 Mar 2022 01:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अपने भाषण में राज्य सरकार की ओर से OBC के लिए उठाए गए कदमों का विशेष तौर पर उल्लेख किया।  

विज्ञापन
MP Assembly Budget Session Live: The First Day of Budget Session in MP Vidhan Sabha, Governor's address
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : File

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल ने इस मौके पर पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27% आरक्षण देने का संकल्प पारित करने के मुद्दे पर शिवराज सरकार की पीठ ठोंकी। साथ ही यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में पहली बार चाइल्ड बजट आ रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। 



राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि उनकी प्रदेश सरकार OBC वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है। पंचायत चुनाव OBC को 27 फीसदी आरक्षण के साथ कराने का संकल्प भी विधानसभा में पास हुआ है। पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर सरकार कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रख रही है। दरअसल, OBC आरक्षण एक अहम मुद्दा है। इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पंचायत चुनावों को निरस्त किया गया है। कांग्रेस और भाजपा के नेता इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं।  

MP Assembly Budget Session Live: The First Day of Budget Session in MP Vidhan Sabha, Governor's address
विधानसभा में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने अभिभाषण पेश किया। - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 इस सदी की सबसे घातक महामारी के तौर पर सामने आई है। इसने संपूर्ण विश्व की व्यवस्था को प्रभावित किया है। यह 130 करोड़ लोगों की ताकत है कि जब-जब कोई संकट आया है तो हमारा देश मजबूत बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत और सक्रिय मार्गदर्शन में कोरोना की तीन लहरों का सामना किया। मुफ्त में सबको वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया, वह सुरक्षा कवच बनकर करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा कर रहा है। 



नए मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृति
राज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार ने अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मंडला, सिंगरौली, श्योपुर, राजगढ़, नीमच और मंदसौर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए इस साल 1547 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में 1400 से अधिक बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जा रहा है। चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर में कैंसर के इलाज की विशेष व्यवस्था की जा रही है। 

2 मई को मनाया जाएगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव
राज्यपाल ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बेटियों के जन्म के प्रति परिवारों और समाज की सोच को बदल दिया है। 41 लाख से अधिक बेटियां लाड़ली लक्ष्मी बन चुकी हैं। वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए यह योजना वरदान साबित हुई है। इसका दूसरा चरण शुरू करने का निर्णय सरकार ने लिया है। 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन होगा।  

MP Assembly Budget Session Live: The First Day of Budget Session in MP Vidhan Sabha, Governor's address
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को बजट सत्र की बधाई देते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य मंत्री। - फोटो : सोशल मीडिया

शिवराज मिले विधानसभा अध्यक्ष से
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मंत्रियों ने अध्यक्ष गिरीश गौतम से मुलाकात कर बधाई दी। मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा की बैठकों की सामान्य सूची के अनुसार बजट सत्र 7 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होगा। इसमें 13 बैठकें होगी। 9 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत करेंगे। 

सत्र के हंगामेदार होने के आसार
बजट सत्र 25 मार्च तक आयोजित होगा। इसमें कांग्रेस गोशालाओं में गायों की मौत, फसल बीमा समेत कई मुद्दों पर चर्चा कराना चाहती है। ऐसे में बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। इससे पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बैठक में सदन को सुचारू चलाने पर सहमति बनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed