फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp-cm-mohan-yadav-participates-in-niti-aayog-governing-council-meeting-highlights-development-and-naxal-free-p

MP: दिल्ली में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक, सीएम मोहन यादव ने बताईं प्रदेश की उपलब्धियां

Thu, 11 Jun 2026 10:45 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 10:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मध्य प्रदेश की विकास उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने नक्सलवाद पर नियंत्रण, महिला सशक्तिकरण, कृषि कल्याण और औद्योगिकीकरण समेत अन्य क्षेत्रों में हो रही प्रगति का उल्लेख करते हुए विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में प्रदेश की सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
mp-cm-mohan-yadav-participates-in-niti-aayog-governing-council-meeting-highlights-development-and-naxal-free-p
दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रखी एमपी के विकास मॉडल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 जून को नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में सम्मिलित हुए। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। बैठक में मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि काउंसिल की बैठक में 'विकसित भारत @2047' के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और राज्यों की साझी भागीदारी, समन्वित प्रयासों तथा विकास के विभिन्न आयामों पर व्यापक और सार्थक चर्चा हुई।

विज्ञापन

'प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने में सफलता मिली'
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तय की गई समय-सीमा से पहले मध्य प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने में सफलता मिली है। प्रदेश के जो क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित थे, वहां विकास की गति तेज की जाएगी। युवाओं के विकास पर विशेष रूप से जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में बहनों और बेटियों की उन्नति, कृषक कल्याण तथा नए मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से उपचार सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाते हुए बेहतर कार्य हो रहा है।

विज्ञापन

'आरोग्य मंदिर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आरोग्य मंदिर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन में भी मध्य प्रदेश अग्रणी है। नदी जोड़ो परियोजनाओं के क्रियान्वयन की तैयारी की गई है। पीएमश्री महाविद्यालयों के माध्यम से युवाओं को अनेक संकायों और विषयों के अध्ययन से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: राज्यसभा चुनाव विवाद पर कांग्रेस आक्रामक, पूर्व सीएम कमलनाथ ने बताया धोखा; दिग्विजय बोले- सब मिलीभगत है


कौशल विकास और औद्योगिकीकरण के प्रयास तेज हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले पीएम मित्र पार्क की स्थापना धार जिले में हुई है। यहां शीघ्र ही इकाइयों द्वारा रिकॉर्ड समय में कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के वेस्ट का निष्पादन करने के साथ ही प्रदेश में जनकल्याण की दृष्टि से अनेक नए कार्य प्रारंभ करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की इस बैठक में मुख्य रूप से मूलभूत मानव पूंजी और भविष्य के लिए तैयार कौशल, उत्पादक रोजगार, उद्यमिता और विकेंद्रीकृत विकास, स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण तथा सभी के लिए समानता और गरिमा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल विकास को बढ़ाने और स्थायी रोजगार के अवसर सृजित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed