{"_id":"646856146969c213040e34d9","slug":"mp-news-three-more-cheetahs-locked-in-enclosure-of-kuno-national-park-were-released-in-open-forest-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में बंद तीन और चीतों को खुले जंगल में किया रिलीज, अब संख्या छह हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में बंद तीन और चीतों को खुले जंगल में किया रिलीज, अब संख्या छह हुई
Sat, 20 May 2023 10:39 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 20 May 2023 10:39 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में बंद तीन और चीतों को खुले जंगल में रिलीज किया गया। खुले जंगल में रिलीज हुए चीतों की संख्या अब छह हो गई है।
विज्ञापन
खुले जंगल में चीता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क लाए गए चीतों में से तीन और चीतों को शुक्रवार शाम को बाड़े से खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। इनमें एक मादा और दो नर चीते हैं। कूनो पार्क प्रबंधन ने 30 अप्रैल को चीता टास्क फोर्स की बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तीन मादा और दो नर सहित कुल पांच चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा, जिसके तहत इन चीतों को खुले जंगल में आजाद किया गया है, जिन चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया है, उसमें मादा चीता गामिनी, नर चीते वायु और अग्नि शामिल हैं। अब खुले जंगल में चीतों की संख्या छह हो गई है। बता दें कि इससे पहले चार चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसमें शामिल पवन चीता के बार-बार कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकल जाने की आदत के कारण उसे फिर से बाड़े में कैद कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि भारतीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशानुसार, शुक्रवार शाम को एक मादा और दो नर सहित तीन चीतों को बाड़े से खुले जंगल में छोड़ा गया है। बाड़े से खुले जंगल में छोड़े जाने से पहले चीतों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, अब बाकी दो चीतों को भी जल्द खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पहले चार चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसमें शामिल पवन चीता के बार-बार कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकल जाने की आदत के कारण उसे फिर से बाड़े में कैद कर दिया गया है। अब खुले जंगल में चीतों की संख्या छह हो गई है।
