फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM to give Raksha Bandhan gift to 'Ladli Behna' beneficiaries; an additional ₹250 to be credited to t

MP News: सीएम लाड़ली बहनों को देंगे रक्षाबंधन का तोहफा, कल खाते में आएंगे 250 रुपए ज्यादा

Tue, 18 Aug 2026 08:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 18 Aug 2026 08:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर से लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे, जिससे हर पात्र महिला के खाते में कुल 1,750 रुपए आएंगे।
 

विज्ञापन
MP News: CM to give Raksha Bandhan gift to 'Ladli Behna' beneficiaries; an additional ₹250 to be credited to t
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस बार रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहनों को नियमित सहायता के साथ 250 रुपए की अतिरिक्त राशि भी मिलेगी। मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 2,148 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि अंतरित करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, लाड़ली बहना के लिए 1.14 लाख करोड़, नर्मदा मिशन और युवाओं को AI ट्रेनिंग
विज्ञापन


हर बहना के खाते में आएंगे 1,750 रुपए
लाड़ली बहना योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को 39वीं किस्त के रूप में 1,500 रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ रक्षाबंधन के विशेष शगुन के तौर पर 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। इस तरह प्रत्येक पात्र महिला के खाते में कुल 1,750 रुपए पहुंचेंगे। राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार के मुताबिक नियमित 1,500 रुपए की राशि के लिए 1,835.46 करोड़ रुपए से अधिक और रक्षाबंधन की अतिरिक्त सहायता के लिए 312.83 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: मंत्री पद की रेस से वीडी बाहर, कैलाश और प्रह्लाद की अटकलों पर भी विराम; BJP की नई टीम ने क्या संदेश दिया?


मैहर को भी मिलेगी विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री अपने मैहर दौरे के दौरान जिले में करीब 256 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव आज करेंगे गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान और कलश यात्रा का शुभारंभ

अब तक 63 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। अगस्त 2026 तक योजना की 39 किस्तों के जरिए पात्र महिलाओं के खातों में 63,248 करोड़ रुपए से अधिक की राशि पहुंचाई जा चुकी है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है।
इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर उनके आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना तथा परिवार के फैसलों में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed