सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Violence in Maksi, one killed many injured in stone pelting and firing

MP News: मक्सी में दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव, गोलियां चलीं, एक की मौत, कई घायल, स्थिति नियंत्रण में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 26 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
सार

बताया गया है कि हिंसा में शामिल दोनों गुट एक ही समुदाय के हैं। विवाद की शुरुआत सोमवार रात भाजपा के सदस्यता अभियान से लौट रहे समीर मेव के साथ मारपीट से हुई थी।

MP News: Violence in Maksi, one killed many injured in stone pelting and firing
शाजापुर के मक्सी में बुधवार रात दो गुटों में हुई झड़प - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार रात को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान पथराव के साथ ही गोलियां भी चलाई गईं। हिंसा में एक की मौत होने और छह से ज्यादा के घायल होने की खबर है। इनमें एक की हालत नाजुक है। हिंसा के बाद हालात काबू में बताए गए हैं। कलेक्टर व एसपी शाजापुर से मक्सी पहुंच गए। आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान विवाद हुआ था। बुधवार को यह हिंसक रूप ले बैठा। 

Trending Videos


पुलिस के अनुसार आधा दर्जन घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। एक गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया है। मक्सी में उपद्रव के बाद आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाकर तैनात कर दिया गया है। शाजापुर की कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपालसिंह राजपूत भी मक्सी पहुंच गए हैं। स्थिति को काबू में करने के उपाय किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले हुआ था विवाद
बताया गया है कि मक्सी के दो गुटों में दो दिन पहले विवाद हुआ था। इसमें पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज किया था, इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोग नाराज थे। उन्होंने दूसरे पक्ष पर  कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया था। इसी बात को लेकर बुधवार रात दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ और बात गोली चलने तक जा पहुंची। 

घटना शहर के बावड़ी मोहल्ले की है। जहां दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थर चले। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पत्थर फेंके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीड़ को खदेड़ने के लिए मक्सी पुलिस को कई राउंड फायर करने पड़े। विवाद की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जिले का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। 

एक ही समुदाय के दोनों गुट 
बताया गया है कि हिंसा में शामिल दोनों गुट एक ही समुदाय के हैं। विवाद की शुरुआत सोमवार रात भाजपा के सदस्यता अभियान से लौट रहे समीर मेव के साथ मारपीट से हुई थी। इसके बाद मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां तनाव का माहौल बन गया था। दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पर इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद से दोनों गुटों में विवाद जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed