फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram: Dead body of female tiger found in Satpura Tiger Reserve, injury marks found on neck, face and back in PM

नर्मदापुरम: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मिला मादा बाघ का शव, पीएम में गले, चेहरे और पीठ पर मिले चोट के निशान

Sun, 03 Apr 2022 01:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Apr 2022 01:03 PM IST
सार

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के खेड़ा बीट में एक मादा बाघ शावक का शव मिला है। पीएम रिपोर्ट में बाघिन के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान पाए गए हैं, फिलहाल किसी अन्य बाघ के साथ आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Narmadapuram: Dead body of female tiger found in Satpura Tiger Reserve, injury marks found on neck, face and back in PM
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मादा बाघ शावक का शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक मादा बाघ शावक का शव मिला है। जानकारी के अनुसार गश्ती दल को एसटीआर के अंतर्गत पूर्व पचमढ़ी परिक्षेत्र के नया खेड़ा बीट में बाघ शावक का शव नजर आया था। सूचना मिलते ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सभी वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की तलाशी की। आसपास खोज करने पर लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर उसकी मां की भी उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन


क्षेत्र संचालक तथा उप संचालक की उपस्थिति में वन्यप्राणी चिकित्सकों द्वारा मादा बाघ शावक का पोस्टमार्टम NTCA के प्रोटोकॉल अनुसार किया गया। पीएम रिपोर्ट में मादा बाघ शावक के गले, चेहरे, पीठ पर जगह-जगह चोट के निशान पाए गए हैं तथा पसलियां व रीढ़ की हड्डी टूटी पाई गई है। जिसके बाद मादा शावक के शव को सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जला दिया गया, जिसमें एनटीसीए तथा डब्लू.सी.टी. के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। क्षेत्र संचालक एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि प्रथम दृष्टया चोटों के निशान देखकर प्रतीत होता है कि किसी अन्य बाघ ने बाघिन के बच्चे को मार दिया होगा। फिलहाल प्रयोगशाला परीक्षण हेतु पोस्टमार्टम के दौरान बाघ के अवयवों को एकत्रित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed