फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram: Four youths who came to bathe in Narmada died due to drowning, divers found dead bodies after hard work

नर्मदापुरम: नर्मदा में नहाने पहुंचे चार युवक डूबे, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने खोजे शव

Sun, 06 Mar 2022 06:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 06:16 PM IST
सार

नर्मदापुरम में नर्मदा नदी में नहाने गए चार युवक डूब गए। चारों की मौत हो गई। ये सभी वर्धमान फैक्ट्री, बुधनी के रहने वाले बताए गए हैं।

विज्ञापन
Narmadapuram: Four youths who came to bathe in Narmada died due to drowning, divers found dead bodies after hard work
घंटों की मशक्कत के बाद चारों युवकों को खोजा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नर्मदापुरम में रविवार को नर्मदा नदी में नहाने गए चार युवक डूब गए। गोताखोरों ने इन्हें मशक्कत के बाद इन्हें तलाश लिया। तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। सभी वर्धमान फैक्ट्री, बुधनी के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम के पोस्ट ऑफिस घाट पर नर्मदा स्नान करने बुधनी से छह युवक पहुंचे थे। सभी की उम्र 18 साल बताई गई है। दो लोग किनारे पर बैठे रहे। चार युवक नर्मदा में नहाने उतर गए। गहराई में जाने से वे लापता हो गए। सूचना पर पुलिस, नगर पालिका का दल मौके पर पहुंच गया है। गोताखोरों को युवकों को तलाशने नर्मदा में उतारा गया। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद चारों को निकाल लिया गया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उनके नाम प्रवीण कृष्णगोपाल राजपूत, विनय प्रहलाद बैरागी, आर्यन चतरुराम ठाकुर और पवी राजेश श्रेष्ठा बताए गए हैं। ऋतिक वेदप्रकाश शुक्ला और आकाश कुमार भी साथ गए थे, पर वे किनारे पर ही रहे। उन्होंने ही उनके डूबने की खबर पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed